सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Family members took to the streets demanding the arrest of the accused in the councillor's murder case.

MP: दतिया हत्याकांड पर भड़का जनआक्रोश, गिरफ्तारी नहीं होने पर SP कार्यालय का घेराव; 8 दिन बाद भी आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया में पार्षद हत्याकांड के आठ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने एसपी सूरज वर्मा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सुरक्षा और जल्द कार्रवाई की मांग उठाई गई।

Family members took to the streets demanding the arrest of the accused in the councillor's murder case.
8 दिनों बाद भी नहीं हुई प्रसाद के हत्यारों की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दतिया में पार्षद कल्लू उर्फ रामकुमार कुशवाहा हत्याकांड ने अब जनआक्रोश का रूप ले लिया है। घटना के आठ दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन सौंपा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Trending Videos

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और धीमी कार्रवाई के चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। मृतक के भाई शेरू कुशवाहा ने बताया कि 31 मार्च 2026 को सुनियोजित तरीके से उनके भाई की हत्या की गई थी। इस वारदात में छोटू कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, साहव सिंह यादव, उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीकि को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी साहव सिंह यादव अब भी फरार है, जबकि अन्य आरोपियों पर भी अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई जा रही। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीकि को पुलिस ने अभिरक्षा में तो रखा है, लेकिन अब तक उन्हें जेल नहीं भेजा गया, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि फरार आरोपी लगातार उन्हें और गवाहों को धमका रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की।


पढे़ं; सतना में भीषण आग का कहर: खेत में जिंदा जला बुजुर्ग किसान, निकलने का मौका तक नहीं मिला; चीख-पुकार

ज्ञापन में कई अहम मांगें रखी गईं। इनमें हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रायफल का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने और संबंधित धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग प्रमुख रही। इसके अलावा, दतिया जेल में बंद आरोपी गोलू, छोटू और सुधीर कुशवाहा को ग्वालियर जेल शिफ्ट करने की मांग भी उठाई गई, ताकि मामले की निष्पक्षता बनी रहे।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि आरोपियों के मकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे फरार आरोपियों पर दबाव बनाया जा सके। उनका कहना था कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।

इस बीच एसपी सूरज वर्मा ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed