{"_id":"69d67d2713d62ec295029af5","slug":"video-uproar-in-the-municipal-council-meeting-heated-argument-between-bjp-and-congress-councilors-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा, भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच हुई तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा, भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
दतिया ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:37 PM IST
Link Copied
दतिया। नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार को विकास कार्यों की चर्चा के बजाय हंगामे और शोर-शराबे की भेंट चढ़ गई। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान भाजपा पार्षद ने कांग्रेस पार्षद पर संपन्न होने के बावजूद बीपीएल कार्ड बनवाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने का आरोप लगाया। बैठक में “प्रतिनिधि संस्कृति” भी हावी रही। परिषद में 18 महिला पार्षद होने के बावजूद केवल 4 ही उपस्थित रहीं, जबकि बाकी की जगह उनके पति या अन्य प्रतिनिधि बैठे नजर आए। कुल 36 में से लगभग 20 पार्षदों की ही उपस्थिति रही। जल संकट का मुद्दा पार्षद अक्कू दुबे ने उठाया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी नागेंद्र गुर्जर ने जल्द सुधार और नियमित जलापूर्ति का आश्वासन दिया। बैठक में जनसमस्याओं पर ठोस चर्चा न होने से निराशा रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।