सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Five children fell ill after eating Ratanjot seeds while playing in the fields.

Datia News: खेत में खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खाने से पांच बच्चे बीमार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर किया भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया के भदौना क्षेत्र में खेलते समय पांच बच्चों ने रतनजोत के जहरीले बीज खा लिए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उल्टी और घबराहट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बीज बेहद विषैले हैं। फिलहाल इलाज जारी है और बच्चों की हालत पर निगरानी रखी जा रही है। 

Five children fell ill after eating Ratanjot seeds while playing in the fields.
रतनजोत के जहरीले बीज बने जानलेवा
विज्ञापन

विस्तार

दतिया जिले के भदौना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत के पास खेल रहे एक आदिवासी परिवार के पांच मासूम बच्चों की जिंदगी अचानक खतरे में पड़ गई। खेल-खेल में बच्चों ने अनजाने में रतनजोत के जहरीले बीज खा लिए, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, चंदेरी निवासी चौहान सिंह आदिवासी अपने परिवार के साथ इन दिनों भदौना क्षेत्र में गेहूं की कटाई के काम से आए हुए हैं। गत दिवस जब परिवार के बड़े सदस्य खेत में काम में व्यस्त थे, उसी दौरान बच्चे पास ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों की नजर खेत में पड़े रतनजोत के बीजों पर पड़ी और उन्होंने उन्हें खा लिया। बीज खाने के कुछ ही समय बाद बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। उन्हें तेज उल्टियां, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। पहले तो परिजन कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन बच्चों की हालत लगातार बिगड़ती देख वे घबरा गए और तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तीन मंजिला इमारत गिरने से खौफ, मलबा हटाने का कार्य जारी; देखें हादसे की तस्वीरें

निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन देर रात सभी बच्चों को लेकर दतिया जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, रतनजोत के बीज अत्यंत विषैले होते हैं और इनके सेवन से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे मामलों में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

फिलहाल सभी बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। खेतों और आसपास के क्षेत्रों में कई बार ऐसे जहरीले पौधे मौजूद होते हैं, जिनकी जानकारी बच्चों और अभिभावकों को नहीं होती। ऐसे में जरूरत है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इन खतरों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रतनजोत के बीज इतने खतरनाक हो सकते हैं। फिलहाल परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में बच्चों के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed