{"_id":"69d20498d61d61da8c0bf430","slug":"sensational-theft-in-sonagir-jain-temple-105-kg-silver-idol-stolen-from-the-temple-situated-on-a-high-hill-datia-news-c-1-1-noi1454-4128518-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: सोनागिर जैन मंदिर में सनसनीखेज चोरी, ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर से साढ़े 10 किलो चांदी की प्रतिमा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: सोनागिर जैन मंदिर में सनसनीखेज चोरी, ऊंची पहाड़ी पर स्थित मंदिर से साढ़े 10 किलो चांदी की प्रतिमा पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
दतिया जिले के सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य जैन मंदिर से चोरों ने साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा और दान पेटी की नगदी चोरी कर ली। यह घटना तीर्थस्थल और पूरे जिले में हड़कंप मचा रही है
प्रसिद्ध जैन मंदिर में साढ़े 10 किलो की चांदी की मूर्ति चोरी
विज्ञापन
विस्तार
दतिया जिले के सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य जैन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर से साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली, साथ ही दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी नगदी भी लेकर फरार हो गए। इस घटना ने न केवल तीर्थ क्षेत्र बल्कि पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।
हैरानी की बात यह है कि यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है, जहां तक पहुंचना आसान नहीं है। इसके बावजूद चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। और तो और, मंदिर के ठीक सामने पुलिस चौकी भी मौजूद है, जहां सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद चोरी होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी गई चांदी की प्रतिमा हाल ही में होली मेले के दौरान मंदिर में स्थापित की गई थी।
चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाया
इसकी अनुमानित वजन करीब साढ़े 10 किलो बताया जा रहा है। प्रतिमा के साथ ही चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाया और उसमें रखी नकदी भी साफ कर दी। घटना के बाद जब सुबह मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद उनका बंद होना जांच में बड़ी बाधा बन रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। ऐसे में पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि इस वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे मंदिर की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच तेज कर दी गई है।
मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न
यह पहली बार नहीं है जब इस मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया हो। इससे पहले वर्ष 2023 में भी यहां की दान पेटी को तोड़ा गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। घटना को लेकर तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इतनी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।
ये भी पढ़ें- MP Weather: बुंदेलखंड में मौसम ने बढ़ा दी चुनौतियां, ओले और आंधी से किसानों को भारी नुकसान; कई पक्षियों की मौत
वहीं, बड़ोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X