सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia News: Azad hits out at Bhim Army rally in Indergarh, says plot to crush Constitution won’t be tolerated

Datia News: इंदरगढ़ में भीम आर्मी की महारैली में आजाद का हमला, बोले- संविधान को कुचलने की साजिश बर्दाश्त नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदरगढ़ में शनिवार को आयोजित संविधान बचाओ महारैली में चंद्रशेखर आजाद रावण ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि देश में संविधान को कमजोर करने की साजिश चल रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Datia News: Azad hits out at Bhim Army rally in Indergarh, says plot to crush Constitution won’t be tolerated
दतिया में संविधान बचाओ महारैली का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले की इंदरगढ़ तहसील में महा परिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के द्वारा संविधान बचाओ महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली में सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए पुलिस के 2000 जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था। साथ ही पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से निगरानी की गई।
Trending Videos


आपको बता दें कि ग्वालियर-चंबल अंचल में संविधान को लेकर सियासत गरमाई हुई है। ग्वालियर के बाद आज दतिया के इंदरगढ़ तहसील में संविधान बचाओ महारैली में चंद्रशेखर आजाद ने सबसे पहले संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि एक षड्यंत्र चल रहा है। कुछ वर्ग बाबा साहब का नाम मिटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये मुट्ठी भर लोग हमारी ताकत को जानते नहीं हैं, यदि हमने जोर से आवाज भी लगा दी तो भगदड़ मच जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय देश में संविधान को कमजोर कर कुचलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhopal News: किराया 5 गुना तक बढ़ा,फिर भी यात्रा अनिश्चित,भोपाल में इंडिगो की उड़ानें लगातार रद्द,यात्री बेहाल

आजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया, जो संविधान की ओर आंख उठाकर भी देख ले लेकिन हमें सतर्क रहना होगा और आने वाले समय में यहां की सरकार को उखाड़कर फेंकना होगा। आजाद ने कहा कि अभी मतदाताओं के लिए जो एसआईआर प्रक्रिया चल रही है इसका अधिकार भी बाबा साहब ने ही दिलाया था क्योंकि हर एक व्यक्ति को वोट का अधिकार होना चाहिए। 

कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दामोदर यादव धीरेंद्र कुमार शास्त्री को लेकर विवादित बयान देते नजर आए। उन्होंने कहा कि जो बाबा खुद का इलाज डॉक्टर से कराता हो, वह दूसरों का इलाज सिद्धि से कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में ऐसे कई पाखंडी और आडंबरी बाबा हैं, उन्हें हम उखाड़ने का काम करेंगे। उनकी क्या औकात है मेरी ठठरी बांधने की। बाबा को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि बाबा की भू माफिया छवि को उजागर करके जेल भेजने का काम करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed