फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Jitu Patwari entered the fields amid the by-election campaign, drove a tractor with farmers to prepare for

Datia By Election: उपचुनाव के बीच खेत में उतरे जीतू पटवारी, ट्रैक्टर चलाकर किसानों संग की धान रोपाई की तैयारी

Wed, 22 Jul 2026 02:24 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 02:24 PM IST
सार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसान के खेत में पहुंचे और ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारी में हाथ बंटाया।

विज्ञापन
Jitu Patwari entered the fields amid the by-election campaign, drove a tractor with farmers to prepare for
जीतू प्रभारी दिखे खेत में टैक्टर चलते हुए

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव का प्रचार अब सभाओं से निकलकर खेतों तक पहुंच गया है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का अंदाज सबसे अलग रहा। जनसंपर्क के दौरान वे भाषण देने की बजाय सीधे किसान के खेत में पहुंचे और धान की रोपाई की तैयारी में हाथ बंटाया।

विज्ञापन

घटना दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनार की है। जीतू पटवारी अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव-गांव जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग के किनारे किसान कालीचरण पटेल के खेत में हलचल दिखी।

विज्ञापन

खेत में किसान का बेटा जयदीप पटेल ट्रैक्टर से जुताई और धान रोपाई की तैयारी कर रहा था। गाड़ी रुकते ही पटवारी पैदल खेत तक पहुंचे। उन्होंने किसानों का हालचाल पूछा और फिर खुद ट्रैक्टर की सीट पर बैठ गए। कुछ मिनट तक उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत में फेरे लगाए। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती-किसानी और उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसान कालीचरण पटेल ने कहा कि चुनाव में तो सभी आते हैं, लेकिन खेत तक आकर मिट्टी से जुड़ने वाला नेता पहली बार देखा। वहीं जयदीप पटेल ने कहा, "रोपाई का समय है। साहब ने खुद पूछा कि क्या दिक्कत है, खाद-बीज समय पर मिल रहा है या नहीं।


ये भी पढ़ें- Live MP Assembly Session Live: भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता संसोधन विधयेक पारित, कोर्ट में हो सकेंगे समझौते

ट्रैक्टर से उतरने के बाद जीतू पटवारी ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि किसान की जिंदगी को समझने का भी अवसर है।उन्होंने कहा, "धान की रोपाई के समय किसान की मेहनत सबसे ज्यादा होती है। कर्ज, खाद, बिजली और पानी की समस्या हर खेत में दिखाई देती है। कांग्रेस सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ किया था और आगे भी किसानों की आवाज सबसे पहले उठाएंगे। ट्रैक्टर चलाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं गांव में पला-बढ़ा हूं। मिट्टी से कभी दूर नहीं हुआ। आज खेत में आया तो पुराने दिन याद आ गए।

उपचुनाव: लोगों के बीच पहुंच रहे नेता
जीतू पटवारी का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सामने आते ही सियासी चर्चा तेज हो गई। कांग्रेस इसे जनता से जुड़ाव बता रही है, जबकि भाजपा इसे चुनावी स्टंट करार दे रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी शुरू से किसान-केंद्रित राजनीति करती आई है। खेत में उतरकर काम करना उसी परंपरा का हिस्सा है। दतिया उपचुनाव में इस बार नेता पारंपरिक रैलियों के साथ-साथ सीधे लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। कोई चौपाल लगा रहा है तो कोई घर-घर जाकर संपर्क कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed