दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का दावा- 20 हजार वोटों से भाजपा जीतेगी, कांग्रेस ने 25 हजार वोटों की बढ़त बताई
दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने 20 हजार वोटों से जीत का दावा किया, जबकि कांग्रेस नेता अब्देश नायक ने 25 हजार वोटों से जीत का भरोसा जताया। मतदान 30 जुलाई को होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उपचुनाव की तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं और बीजेपी करीब 20 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीतेगी।
क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?
उन्होंने कहा कि तैयारियां अच्छी चल रही हैं। जो लोग बीजेपी में शामिल होना चाहते थे, वे पहले ही शामिल हो चुके हैं। बीजेपी ने किसी को भी पार्टी में आने का निमंत्रण नहीं भेजा है। यहां बीजेपी करीब 20 हजार वोटों से जीत हासिल करेगी। वहीं, बीजेपी छोड़कर 2023 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने दावा किया कि कांग्रेस उम्मीदवार दतिया उपचुनाव में 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
क्या बोले कांग्रेस नेता?
नायक ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रहने के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार शुरू कर दिया था। नायक ने कहा कि मैं कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं रह सका। इसके बाद मेरे नाराज होने की खबरें फैलने लगीं और बीजेपी ने तुरंत यह भ्रामक प्रचार शुरू कर दिया कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं। मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था।"
उन्होंने बताया कि उनके समर्थक दूसरी बार निराश हुए थे, क्योंकि उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं मिला था और अब उपचुनाव में भी टिकट नहीं मिला। इसलिए समर्थकों और परिवार की नाराजगी स्वाभाविक थी। उन्हें समझाने में कुछ समय लगा। नायक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने समर्थकों को मनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उनके परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि उनकी जिम्मेदारी उनकी जिम्मेदारी है।
पढ़ें: दिनदहाड़े युवक के अपहरण का आरोप, पत्नी ने लगाई पति की सकुशल बरामदगी की गुहार; दो टीमें तलाश में जुटी
उन्होंने कहा, "इसके बाद हमने सभी को समझाया और फैसला किया कि हम कांग्रेस के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। हम 2023 विधानसभा चुनाव जैसा परिणाम दोहराने का प्रयास करेंगे। किसी को भी बीजेपी के भ्रामक प्रचार या साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। नायक ने कांग्रेस उम्मीदवार की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे और ईमानदार उम्मीदवार हैं। उन्होंने दावा किया कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस दतिया उपचुनाव में 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।
कब है चुनाव?
दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य घोषित किए जाने से खाली हुई है।
