{"_id":"6996a545ab537c74f408ef79","slug":"married-woman-abducted-and-raped-for-two-days-search-continues-for-accused-datia-news-c-1-1-noi1227-3968412-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: बाजार छोड़ने का झांसा देकर जबरन बाइक पर बैठाया, विवाहिता से दुष्कर्म कर हुआ फरार, तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: बाजार छोड़ने का झांसा देकर जबरन बाइक पर बैठाया, विवाहिता से दुष्कर्म कर हुआ फरार, तलाश में पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के चिरूला थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय विवाहिता के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुष्कर्म
विज्ञापन
विस्तार

पीड़िता के अनुसार वह घर से दतिया बाजार जाने के लिए निकली थी। गांव के बाहर डगरई रोड पर आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार मिला, जिसने दतिया छोड़ने का झांसा देकर उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और बाइक झांसी की ओर मोड़ दी।
ये भी पढ़ें: Maihar News: पलक झपकते ही ज्वेलरी दुकान से आभूषणों का बैग ले उड़े बदमाश, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
बताया गया है कि आरोपी पीड़िता को झांसी बस स्टैंड से बस के जरिए गुना ले गया। वहां रात में एक होटल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने बदनामी और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया। किसी तरह मौका पाकर पीड़िता बस से भागकर दतिया पहुंची और परिजनों से मिली। डर के कारण उसने तत्काल पूरी बात नहीं बताई। बाद में आरोपी ने फिर उसे धमकाया और गाली-गलौज की।
लगातार मानसिक प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। बुधवार रात वह परिवार के साथ चिरूला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X