{"_id":"5c55212cbdec224c974d07c7","slug":"deputy-collector-married-by-taking-oath-of-indian-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में डिप्टी कलेक्टर ने संविधान को साक्षी मानकर की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में डिप्टी कलेक्टर ने संविधान को साक्षी मानकर की शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बैतूल में तैनात डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने बैंकॉक के बौद्ध विहार में गुरुग्राम के रहने वाले सुरेश अग्रवाल से शादी की। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी शादी के लिए गणतंत्र दिवस को चुना। जिस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। गुड़गांव आकर उन्होंने संविधान को साक्षी मानकर अपनी शादी को पंजीकृत करवाया।
निशा के पति सुरेश दिल्ली की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं। बालाघाट के किरनापुर तहसील के एक छोटे से गांव चिखला की रहने वाली निशा ने इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव में कुछ समय इंजीनियर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने पीएससी की परीक्षा दी और वह डीएसपी के लिए चुनी गईं। दूसरी बार में वह डिप्टी कलेक्टर के लिए उनका चयन हुआ और बैतूल में उनकी पोस्टिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
निशा फिलहाल भोपाल में 15 फरवरी तक के लिए ट्रेनिंग पर हैं। उनके मन में बचपन से ही संविधान के प्रति आस्था और विश्वास है। उन्होंने बताया कि कई शादियां दहेज की मांग को लेकर टूट जाती हैं। हजारों शादियां अग्निकुंड के फेरे लेने के बावजूद नाकामयाब हो जाती हैं। बाद में परिवार कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाता है इसलिए संविधान की शपथ लेना सबसे सही उपाय है।
