फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: सहकारी समिति प्रबंधक का वेतन महज आठ हजार और संपत्ति करोड़ों की, कागजों में हेरफेर कर बेटों के पिता का नाम तक बदल दिया

Tue, 22 Feb 2022 07:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 07:10 PM IST
सार

देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र के गांव डोकाकुई में ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने कार्रवाई की। सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर छापा मारा। करोड़ों की संपत्ति शुरुआती जांच में सामने आई है। फर्जी पैन कार्ड और वोटर आईडी भी मिले। 

विज्ञापन
Dewas: Cooperative society manager's salary is only eight thousand and property worth crores, even changed the name of father of sons by manipulating papers
देवास में ईओडब्ल्यूी टीम की कार्रवाई। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के देवास जिले में उज्जैन ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर कार्रवाई की। समिति प्रबंधक का नाम गोविंद बागवान है, जिसके तीन ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम व क्यूआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। कार्रवाई जारी है। 
Dewas: Cooperative society manager's salary is only eight thousand and property worth crores, even changed the name of father of sons by manipulating papers
आरोपी गोविंद - फोटो : सोशल मीडिया
देवास जिले में स्थित कन्नौद के डोकाकुई में मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आठ हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले सहकारी समिति प्रबंधक के पास करोड़ों की जमीन और संपत्ति की जानकारी मिली है। फर्जी पैन कार्ड और वोटर आईडी बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं काली कमाई छिपाने के लिए आरोपी ने दोनों बेटों की वलदियत ही बदल दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी किसानों के नाम पर फर्जी लोन बताकर उनके लोन माफ करवाने के नाम पर गरीब किसानों के रुपये हड़प चुका है। इस मामले में कन्नौद पुलिस थाने में एफआईआर हुई थी जिसमें आरोपी गोविंद जेल भी गया था। 
.
Dewas: Cooperative society manager's salary is only eight thousand and property worth crores, even changed the name of father of sons by manipulating papers
कार्रवाई के दौरान बरामद किए आभूषण - फोटो : सोशल मीडिया

47 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले
ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने मंगलवार सुबह 7 बजे ही सहकारी समिति के प्रबंधक के यहां छापा मार दिया था। टीम में करीब दो दर्जन अधिकारी-कर्मचारी व जवान थे। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक चली। इस कार्रवाई के दौरान गोविंद के पास 47 बीघा जमीन होने के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा गांव में ही तीन मकान और एक गोदाम का भी वह मालिक है। कार्रवाई के दौरान 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर होने की भी जानकारी सामने आई है। आरोपी ने एलआईसी व अन्य जगहों पर भी निवेश किया है। ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय कैथवास ने बताया उक्त जमीन की खरीदी कुछ साल पहले ही की गई है। उस समय इसकी कीमत करीब 20-25 लाख रुपए प्रति बीघा थी। आरोपी ने अपने दो बेटों के दस्तावेजों में हेरफेर भी कर रखी थी और पिता के रूप में अपने बड़े भाई का नाम लिखवाया गया था। 

साढ़े तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति
टीम ने बताया कि आरोपी के पास डोकाकुई में चार मकान हैं जिनकी कीमत 54 लाख रुपये है। ढाई करोड़ रुपये मूल्य की करीब 47 बीघा जमीन का मालिक है। तीन लाख से ज्यादा का सोना और करीब 60 हजार रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण है। बैंक खातों में करीब ढाई लाख रुपये है। नकदी सहित अन्य संपत्तियों की जानकारी भी मिली है। करीब साढ़े  तीन करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed