{"_id":"6214db3c7aa38e3dcc28cc84","slug":"scindia-and-vd-sharma-attended-the-panchkalyanak-festival-in-kundalpur-will-conclude-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंचकल्याणक महोत्सव: मंत्री सिंधिया और वीडी शर्मा पहुंचे कुंडलपुर, आचार्यश्री ने कहा- देश को धर्म सापेक्ष बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकल्याणक महोत्सव: मंत्री सिंधिया और वीडी शर्मा पहुंचे कुंडलपुर, आचार्यश्री ने कहा- देश को धर्म सापेक्ष बनाए सरकार
Tue, 22 Feb 2022 06:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:16 PM IST
सार
दमोह जिले के कुंडलपुर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सांसद वीडी शर्मा शामिल हुए।
कुंडलपर में विराजित बड़े बाबा की प्रतिमा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समोशरन में शामिल आचार्य विद्यासागर महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विद्यासागर महाराज ने कहा कि भारत के राजनेताओं को इस बारे में सोचना चाहिए इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। आचार्यश्री ने धर्म के पांच गुण भी बताए। उन्होंने कहा कि जहां झूठ, चोरी, हिंसा, कुशील के साथ कम से कम परिग्रह की बात हो, वहां धर्म होता है। दया का मूल ही धर्म है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में रहकर धर्म निरपेक्ष की बात करना, बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि मेरा यह संदेश केन्द्र सरकार तक पहुंचना चाहिए। आचार्यश्री के आव्हान पर लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन किया।
आचार्य विद्यासागर महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज षड्यंत्र पूर्वक तरीके से अंडे को शाकाहारी और दूध को मांसाहारी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर यदि साक्षात लक्ष्मी है तो वह गाय है। शास्त्रों में लिखा है कि भगवान आदिनाथ के पुत्र भरत चक्रवर्ती के समय वे तीन करोड़ गौशालाओं का संचालन करते थे। आचार्यश्री ने नकली दूध के प्रचलन पर चिन्ता व्यक्त करते हुए, त्यौहार के समय इससे बचने को भी कहा।
पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कुंडलपुर महोत्सव में आज धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। भगवान के अभिषेक, शांतिधारा व नित्य पूजन के बाद आचार्य विद्यासागर महाराज की पूजा की गई। इसके बाद मुनि आदिसागर को केवल ज्ञान प्राप्त हुआ। आचार्यश्री के संघस्थ मुनियों ने लगभग 2000 प्रतिमाओं को सूरिमंत्र देकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा की। कुंडलपुर के बड़े बाबा मंदिर में विराजमान नवीन प्रतिमाओं को भी सूरिमंत्र दिया गया।
भगवान के वस्त्र आभूषण लेने भक्तों में मची होड़
पंचकल्याणक में भगवान की प्रतिमाओं को पहनाए गए वस्त्र व सोने के आभूषण लेने भक्तों में होड़ मच गई। मूल विधि नायक भगवान के वस्त्र आभूषण की बोली 2 करोड़ 17 लाख में लगी। महोत्सव में आज करीब 1 लाख लोग शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया और वीडी शर्मा हुए शामिल
पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया और सांसद वीडी शर्मा भी पहुंचे और बड़े बाबा और विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश वासी सौभाग्यशाली हैं कि आचार्यश्री का अधिकांश समय प्रदेश में गुजरा है। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमें मिलता रहता है। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिये आशीर्वाद लेने कुंडलपुर आया हूं। वहीं, वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवान के दर्शन करने और आशीष लेने आया हूं।
विज्ञापन
विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद लेते सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कल रथयात्रा के साथ होगा समापन
दस दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव का समापन बुधवार को विशाल रथयात्रा फेरी के साथ होगा। फेरी के लिये देशभर से 27 रथ कुंडलपुर पहुंचे हैं। कल इन रथों पर भगवान को विराजमान कर मुख्य पांडाल की सात फेरियां लगाई जाएंगी।
