सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   An out-of-control car crashed into a motorcycle on a railway bridge, crossing a divider, killing two people

Dewas Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत; नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे ब्रिज पर इंदौर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रिज पर सड़क ऊंची-नीची होने से कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। जिससे ये हादसा हो गया। 

An out-of-control car crashed into a motorcycle on a railway bridge, crossing a divider, killing two people
देवास में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिप्रा बायपास स्थित रूपाखेड़ी रेलवे ब्रिज पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की तकनीकी खामियों और राहत कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक की समझाइश के बाद यातायात बहाल हो सका।

जानकारी के अनुसार नायता पुवाल्डा निवासी अंसार पिता नूर हुसैन (45), हैदर पिता जब्बार पटेल (40) और इरफान उर्फ इमरान पिता जाकिर पटेल (35) शनिवार सुबह बाइक से इंदौर काम पर जाने के लिए निकले थे। तीनों बोरवेल की मोटर निकालने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 8.30 बजे रूपाखेड़ी रेलवे ब्रिज पर इंदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्रिज पर सड़क ऊंची-नीची होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। करीब 100 फीट तक बेकाबू दौड़ने के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसा इतना भीषण था कि अंसार और हैदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि हैदर उछलकर ब्रिज से करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उनका आरोप था कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस और राहत दल समय पर नहीं पहुंचे। ऐसे में घायलों और मृतकों को निजी वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

करीब दो घंटे तक चले चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी एचएन बाथम, सीएसपी सुमित अग्रवाल और यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी मौके पर पहुंचे। बाद में हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी भी घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। सड़क की खामियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

पढ़ें: गुना में टेकरी सरकार मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, मुख्य शिखर ध्वस्त; गर्भगृह सुरक्षित

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रेलवे ब्रिज की सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क लंबे समय से ऊंची-नीची है, जिससे यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वाहन असंतुलित होने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क को तत्काल दुरुस्त करने और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। ग्रामीणों ने सड़क की तकनीकी खामियों की शिकायत की है। मामले को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुल पर सड़क की असमान सतह और ऊंचाई हादसे की संभावित वजह सामने आई है। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों के पास स्पीड ब्रेकर सहित अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। समाजसेवी इसराज इक्का पटेल ने आरोप लगाया कि कार गलत दिशा में आकर बाइक से टकराई थी, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने एंबुलेंस के देरी से पहुंचने और सड़क के खराब निर्माण को भी हादसे की बड़ी वजह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed