सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Gang involved in cheating on the pretext of marriage busted, 6 accused including the bride-robber arrested

Dewas News: शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन समेत छह आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी के नाम पर लाखों रुपये लेकर दुल्हन को फरार करा देते थे। पुलिस ने आरोपियों से 1.18 लाख रुपये बरामद किए हैं और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Gang involved in cheating on the pretext of marriage busted, 6 accused including the bride-robber arrested
लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन

विस्तार

देवास की नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार रुपये भी जब्त किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos


एडिशनल एसपी जय वीर सिंह भदोरिया ने बताया कि फरियादी जानकीलाल पुवाड़िया निवासी देवास ने नाहर दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान अंतर सिंह नामक व्यक्ति ने शादी कराने का भरोसा दिलाते हुए करीब दो लाख रुपये खर्च होने की बात कही। इसके बाद आरोपी फरियादी पक्ष को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले गया, जहां सीमा नामक युवती और उसकी मौसी गीता बाई से रिश्ता तय कराया गया। बाद में सीमा को देवास लाकर लिखा-पढ़ी कर विवाह भी कराया गया। शादी के एवज में आरोपियों ने दो लाख रुपये ले लिए। शादी के अगले ही दिन दुल्हन सीमा यादव घर से फरार हो गई। ठगी का एहसास होने पर फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा बाई, गीता बाई, पूनमचंद लोधी, कमल मालवीय, फारूक मंसूरी और कमल उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 18 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलकर फरार हो जाता था। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीधी में सनसनी: लाल पोटली में मिला मासूम का नरकंकाल, गांव में हड़कंप; तंत्र-मंत्र की आशंका से सहमे ग्रामीण

शादी करके दुल्हन होती थी फरार...
पुलिस ने जब इस गिरोह को लेकर एक महिला को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसके साथ अन्य लोग भी हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम में सम्मिलित थे। पहले शादी के पूर्व एक बड़ी राशि ले लेते थे और जब उसे महिला की शादी हो जाती थी तो वह महिला अगले दिन ही बहाना बनाकर भाग जाती थी। अब इस मामले से जुड़े अन्य मामलों को लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। यह गिरोह उन लोगों को अपना निशाना बनाता था, जिनकी शादी नहीं होती थी और वह शादी के लिए किसी माध्यम से दुल्हन की तलाश करते थे।

लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने किया  पर्दाफाश

गिरोह से बरामद रुपये

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed