सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News: Public outrage erupts over contaminated water Youth Congress lays siege to the Municipal Council

Dhar News: दूषित पानी पर भड़का जनाक्रोश, यूथ कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव; सीएमओ कक्ष का गेट टूटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 05:53 PM IST
सार

धार में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति के विरोध में यूथ कांग्रेस ने नगर पालिका का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। घड़े फोड़े गए, सीएमओ कक्ष तक पहुंचकर विरोध जताया गया। कांग्रेस ने 10 दिन में समस्या नहीं सुलझने पर ताला लगाओ आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Dhar News: Public outrage erupts over contaminated water Youth Congress lays siege to the Municipal Council
धार में कांग्रेस का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में पिछले करीब दो सप्ताह से नगर पालिका द्वारा मटमैले और बदबूदार पानी की आपूर्ति किए जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में आम नागरिकों ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी की, मिट्टी के घड़े फोड़े और चूड़ियां फेंककर विरोध जताया। इस दौरान परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड से प्रदर्शनकारियों पर पानी का छिड़काव भी किया गया।

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता सीएमओ के कक्ष तक पहुंच गए। धक्का-मुक्की के बीच कक्ष का गेट भी टूट गया। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ के सामने दूषित पानी की समस्या को लेकर विरोध दर्ज कराया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली और नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को चूड़ियां पहनाने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन

दरअसल, नगर पालिका परिषद द्वारा कई दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके विरोध में जिला अध्यक्ष रोहित कामदार के नेतृत्व में युथ कांग्रेस ने नगर पालिका घेराव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं लालबाग में एकत्रित हुए और वहां से दूषित पानी की बोतलें तथा मिट्टी के घड़े लेकर पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने घड़े फोड़कर और गंदे पानी की बोतलें दिखाकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई के सिर पर फूटा घड़ा
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका गेट के सामने मिट्टी के घड़े फेंकने शुरू कर दिए। इसी दौरान बैरिकेडिंग के पास तैनात नौगांव थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत के सिर पर एक घड़ा फूट गया। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई दिनों से वार्डों में कीचड़युक्त और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि दूषित पानी से लोगों, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

एक घंटे तक चला प्रदर्शन
सीएमओ के बाहर आने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं करीब एक घंटे तक नगर पालिका परिसर में डटे रहे। बाद में सीएमओ बाहर आए, जिसके बाद युथ कांग्रेस ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगें रखी गईं।

10 दिन में समाधान नहीं हुआ तो ताला लगाओ आंदोलन
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार ने कहा कि पिछले 15-20 दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में मटमैला और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 10 दिनों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ताला लगाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

सीएमओ का पक्ष
नगर पालिका सीएमओ कुंवर विश्वरनाथ सिंह ने कहा कि शहर में गंदा नहीं बल्कि जलस्तर कम होने के कारण कुछ समय के लिए मटमैला पानी आया था। उन्होंने बताया कि फिल्टर प्लांट पर एलम और ब्लीचिंग का नियमित उपयोग किया जा रहा है तथा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में पानी साफ पाया गया है। उनके अनुसार प्रदर्शन में दिखाया गया पानी पुरानी सप्लाई का हो सकता है और वर्तमान में शहर में साफ पानी की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed