{"_id":"69d34e8cf0108d73670480ca","slug":"a-bjp-leader-was-taking-ipl-bets-at-home-dhar-news-c-1-1-noi1504-4131885-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नेताजी घर पर ले रहे थे IPL का सट्टा, BJP के पूर्व जिला महामंत्री सहित चार धराए, लाखों का मिला हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नेताजी घर पर ले रहे थे IPL का सट्टा, BJP के पूर्व जिला महामंत्री सहित चार धराए, लाखों का मिला हिसाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार
बदनावर में पुलिस ने भाजपा नेता शांतिलाल सिर्वी के घर दबिश देकर आईपीएल सट्टा चलाते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से लैपटॉप, मोबाइल और सट्टे का हिसाब बरामद हुआ। सभी के खिलाफ सट्टा एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार भाजपा नेता
विज्ञापन
विस्तार
जिले की बदनावर तहसील में पुलिस ने भाजपा नेता शांतिलाल सिर्वी के घर पर रविवार देर रात दबिश दी। आरोपी घर पर आईपीएल मैच का सट्टा ले रहा था। सूचना पर क्राइम ब्रांच धार की एक पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सर्चिंग शुरू की तो पूर्व जिला महामंत्री शांतिलाल सिर्वी सहित कुल चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के घर से पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, चार एंड्रॉइड और दो कीपैड मोबाइल फोन, पेन, पेंसिल, सट्टे के अंक लिखे सात पर्चे और लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब जब्त किया। सट्टा एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल गत दिनों हुई मासिक समीक्षा बैठक में एसपी मयंक अवस्थी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इन दिनों आईपीएल मैच को लेकर भी कई सटोरिए सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में एसपी के निर्देश व एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में धार क्राइम ब्रांच प्रभारी उनि प्रशांत गूंजल की एक टीम ने बदनावर के अणुनगर स्थित भाजपा नेता के घर पर दबिश दी थी। थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शांतिलाल पिता नानूराम सिर्वी, विनय पिता छगनलाल जाट, आदित्य पिता राजेश, अभिषेक पिता गोपाल गोयल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शांतिलाल सिर्वी भाजपा का पूर्व जिला महामंत्री रह चुका है। विनय ठाकुर भाजयुमो का नगर मंडल महामंत्री और भाजपा से पार्षद रह चुका है। तीसरा आरोपी आदित्य भी युवा मोर्चे से जुड़ा हुआ बताया गया है। टीआई कुशवाह ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के अन्य गिरोह भी सक्रिय हैं। स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार भाजपा नेता

कमेंट
कमेंट X