सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Bhojshala Controversy Pravin Togadia Questions Namaz Where Idols Are Present

Dhar Bhojshala: 'जहां मूर्तियां, वहां नमाज कैसे हो सकती', प्रवीण तोगड़िया ने उठाए सवाल; कहा- ये जिद नहीं चलेगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhar Bhojshala: धार की भोजशाला में सत्याग्रह के दौरान प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। उन्होंने पूजा अधिकार की मांग उठाई, नमाज पर सवाल किए और वैज्ञानिक सर्वे से सच्चाई सामने आने की बात कही। साथ ही संगठन और सेवा अभियान का आह्वान किया।

Dhar Bhojshala Controversy Pravin Togadia Questions Namaz Where Idols Are Present
प्रवीण तोगड़िया, अध्यक्ष (वीएचपी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन धार की भोजशाला में हिंदू समाज सत्याग्रह के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित हुआ। समाज के लोगों ने सुबह हनुमान चालीसा का पाठ किया और सामूहिक पूजन किया। सत्याग्रह के बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भोजशाला पहुंचे और पूरे परिसर का अवलोकन किया।

Trending Videos

इस दौरान भोज उत्सव समिति के गोपाल शर्मा ने उन्हें परिसर की ऐतिहासिकता और वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में तोगड़िया ने कहा कि वे 23 साल पहले यहां ताला खुलवाने के आंदोलन में शामिल हुए थे, जब एक लाख लोगों की सभा हुई थी। उन्होंने कहा कि वे फिर से सरस्वती माता के दर्शन और आशीर्वाद लेने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तोगड़िया ने परिसर में मौजूद संरचनाओं का हवाला देते हुए कहा कि यहां शिवलिंग, कार्तिकेय स्वामी की मूर्ति, शंख और दीवारों पर कालसर्प योग के चक्र जैसे साक्ष्य मौजूद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां मूर्तियां और मंदिर के चिह्न हैं, वहां नमाज कैसे हो सकती है। उन्होंने मांग की कि भोजशाला में वाग्देवी की मूल प्रतिमा स्थापित कर निर्बाध पूजा की अनुमति दी जाए और नमाज की अनुमति न दी जाए।


पढे़ं: नगर निगम में बजट सत्र के दौरान हंगामा, भागीरथपुरा के लोगों ने पोस्टर लहराकर की नारेबाजी 

उन्होंने कहा कि अब मुगल काल समाप्त हो चुका है और वर्तमान सरकारें धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में हिंदुओं को अपने आस्था स्थल पर पूर्ण पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सद्भाव एकतरफा नहीं हो सकता। तोगड़िया ने न्यायालय के निर्देश पर हुए वैज्ञानिक सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और प्राप्त शिलालेख व कलाकृतियां भोजशाला के मूल स्वरूप को उजागर करेंगी।

इससे पहले तोगड़िया बदनावर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ समाज और राष्ट्र को मजबूत करेगा। उन्होंने मंगलवार और शनिवार को सामूहिक पाठ का आह्वान किया और बताया कि अगले एक वर्ष में देशभर के एक लाख स्थानों पर इसका आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य 10 करोड़ हिंदू परिवारों को जोड़ना है और सेवा कार्यों को गति देना है। तोगड़िया ने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य है कि देश में कोई व्यक्ति भूखा न रहे। इसके लिए हर परिवार से एक मुट्ठी अनाज एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने की योजना है। उन्होंने परिवारों से बेटियों को बचपन से ही सही-गलत की समझ देने की अपील की और समाज से एकता बनाए रखने तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed