सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Lakhs of rupees in cash meant for purchasing a tractor were also burned, and

Dhar News: किसान के घर में लगी भीषण आग, पांच लाख की नकदी समेत जेवर-अनाज जलकर खाक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के कोठी सोड़पुर गांव में सुल्तान के मकान में भीषण आग लगने से 8–10 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें पांच लाख नकदी, चांदी के आभूषण, अनाज और घरेलू सामान जल गया। दमकल देर से पहुंची। प्रशासन ने पंचनामा बनाकर जांच शुरू की, पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की। 

Lakhs of rupees in cash meant for purchasing a tractor were also burned, and
आग बुझाते ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले की नालछा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठी सोड़पुर में एक मकान में लगी भीषण आग लग गई। आग से पीड़ित परिवार को करीब 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है, जिसमें पांच लाख रुपये की नकदी भी शामिल है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ग्राम कोठी सोड़पुर निवासी सुल्तान पिता नानुराम के मकान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जब तक परिवार कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि घर के भीतर रखा कोई भी सामान निकाला नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ग्रामीणों का पथराव, केन बेतवा लिंक परियोजना से पीड़ित लोग आक्रोशित

ट्रैक्टर खरीदने की थी तैयारी
पीड़ित सुल्तान ने बताया कि वह जल्द ही एक नया ट्रैक्टर खरीदने वाला था, जिसके लिए उसने घर में तीन लाख रुपये अलग से जोड़कर रखे थे। इसके अलावा घर में अन्य कार्यों के लिए रखे दो लाख रुपये और चांदी के आभूषण, सालभर का अनाज और सारा घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल मांडव फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन काफी देर बाद मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। यदि समय पर मदद मिलती, तो शायद नुकसान कम हो सकता था।

प्रशासन से मुआवजे की गुहार
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और पटवारी की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और नुकसान का जायजा लिया। बेघर हुए पीड़ित परिवार ने अब प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।

आग बुझाते ग्रामीण

आग बुझाते ग्रामीण

 

आग बुझाते ग्रामीण

किसान के घर से उठती लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed