सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Dindori Crime Rape of minor in moving car one accused arrested three absconding

Dindori Crime: चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dindori Crime: डिंडौरी जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां चलती हुई कार में एक नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तीन अन्य लोग अभी भी फरार हैं।

Dindori Crime Rape of minor in moving car one accused arrested three absconding
पुलिस थाना बजाग, डिंडौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डिंडौरी के बजाग थाना क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं कार को जब्त कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश बजाग पुलिस को दिए हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को करीब पांच बजे साइकिल से अपने बुआ की लड़की और चाचा के लड़के के साथ गांव के दूसरे मोहल्ले में आयोजित बिरसामुंडा जयंती का कार्यक्रम देखने जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते में अर्टिगा गाड़ी में सवार गांव के चार युवकों ने गाड़ी रोककर नाबालिग से पूछा की और पूछा कहां जा रही हो। किशोरी ने कार्यक्रम में जाने की बात बताई तो पूर्व परिचित लड़कों ने उन्हें वहां तक पहुंचाने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। उसके बाद लड़कों ने कार्यक्रम स्थल में गाड़ी न रोककर गाड़ी आगे की तरफ बढ़ा दी। नाबालिग के विरोध करने पर तथा गाड़ी को अंदर से लॉक कर तेज आवाज में गाने बजाने लगे और मुख्य मार्ग से आमा डोंगरी के जंगल की तरफ ले जाते हुए चलती कार की पिछली सीट में एक युवक अंकित मानिकपुरी ने एक नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उन्हें वापस घर के नजदीक छोड़ कर आरोपी भाग गए। नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी अंकित मानिकपुरी, रवि मानिकपुरी, ओमप्रकाश यादव और पुष्पेंद्र यादव के विरूद्ध आईपीसी की धारा-366 ए, 376, 376 डी, 3, 4, 5(g) पॉक्सो एक्ट एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं, आरोपी अंकित मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग के पिता का आरोप है कि घटना 15 नवंबर की है। हम लोग पीड़िता के साथ बजाग थाने शिकायत करने गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद डिंडौरी महिला और अजाक थाने पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया। वहीं, इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed