{"_id":"6814a2a533d34c23c30d928d","slug":"ladli-laxmi-utsav-in-dindori-daughters-dreams-will-get-a-new-horizon-dindori-news-c-1-1-noi1225-2900314-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dindori News: बेटियों के सपनों को मिलेगा नया आसमान, 1.43 लाख रुपये तक की सहायता का एलान; जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori News: बेटियों के सपनों को मिलेगा नया आसमान, 1.43 लाख रुपये तक की सहायता का एलान; जानें कैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
Published by: डिंडोरी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Dindori: परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 55,000 बालिकाओं का लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीयन हुआ है, जिनमें से 54,000 से अधिक बेटियां योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।
मंच पर उपस्थि अतिथि
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में बेटियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प स्थिति तब बनी, जब शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से सुपरवाइजर से पूछा कि 18 वर्ष की लाड़ली को योजना के तहत कितनी राशि प्राप्त होती है। सुपरवाइजर जवाब नहीं दे सकीं, जिसके बाद परियोजना अधिकारी अयोध्या सिंह ने विस्तार से योजना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में कक्षा 6वीं में 2,000, 9वीं में 4,000 और 11वीं-12वीं में 6,000-6,000 दिए जाते हैं। अगर बेटी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करती है, तो उसे 25,000 की सहायता राशि मिलती है। वहीं, यदि पढ़ाई बीच में छूट जाती है, तो 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 1 लाख की राशि दी जाती है। कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी कर 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कुल 1.43 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
पढ़ें: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम, कलेक्टर ने जताई सख्ती; 69 स्कूलों को लगाई फटकार
परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 55,000 बालिकाओं का लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीयन हुआ है, जिनमें से 54,000 से अधिक बेटियां योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और परिवारों को योजनाओं की जानकारी मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में बेटियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, गीत और नाट्य रूपांतरण ने माहौल को जीवंत बना दिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X