{"_id":"6819fdc7fda25235c5077fd3","slug":"mp-board-result-2025-raghuveer-gautam-secured-second-position-in-agriculture-faculty-wants-to-become-agricul-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result 2025: रघुवीर गौतम ने कृषि संकाय में हासिल किया दूसरा स्थान, बनाना चाहते हैं कृषि अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result 2025: रघुवीर गौतम ने कृषि संकाय में हासिल किया दूसरा स्थान, बनाना चाहते हैं कृषि अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 06 May 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
डिंडोरी जिले के रघुवीर गौतम ने मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कमाल कर दिखाया है। उन्होंने कृषि संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। रघुवीर ने 500 में से 484 अंक हासिल किए हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों का नतीजा है।
रघुवीर गौतम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अगर इरादे मजबूत हों, तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं इस बात को सच कर दिखाया है डिंडोरी जिले के रघुवीर गौतम ने। मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में रघुवीर ने कृषि संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 484 अंक पाए हैं। यह उनकी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों का नतीजा है। रघुवीर की इस सफलता से डिंडोरी जैसे आदिवासी इलाके का नाम भी रोशन हुआ है।
जाताडोंगरी के रहने वाले हैं रघुवीर
घुवीर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, समनापुर का छात्र है और वह ग्राम जाताडोंगरी का रहने वाला है। वह एक साधारण किसान परिवार से आता है। उसकी सफलता यह दिखाती है कि असली प्रतिभा को संसाधनों की जरूरत नहीं होती। मुश्किल हालात के बावजूद रघुवीर ने कभी हार नहीं मानी और पूरी मेहनत से पढ़ाई करता रहा।
रघुवीर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, स्कूल के प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को देते हैं। उनका कहना है कि इन सभी का सहयोग और मार्गदर्शन उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहा। उन्होंने बताया कि स्कूल का अच्छा माहौल, शिक्षकों की मेहनत और समर्थन ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया।
ये भी पढ़ें: पचमढ़ी को मिली विकास की राह, नक्सल मोर्चे पर निगरानी बढ़ेगी, दिव्यांग खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
उनके शिक्षक बताते हैं कि रघुवीर बहुत अनुशासित, मेहनती और जिज्ञासु छात्र हैं। वह हर विषय को ध्यान से पढ़ते थे और समय का सही उपयोग करते हुए पढ़ाई में लगातार लगे रहते थे। रघुवीर सिर्फ एक होशियार छात्र नहीं हैं, बल्कि वह उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा हैं जो कम साधनों में भी कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।
रघुवीर बनना चाहते हैं कृषि अधिकारी
रघुवीर का सपना है कि वह एक कृषि अधिकारी बनें। उनका मानना है कि भारत की असली ताकत गांवों में है और खेती देश की रीढ़ है। वे चाहते हैं कि किसान नई और आधुनिक तकनीकों से जुड़ें ताकि खेती आसान, फायदेमंद और लंबे समय तक टिकाऊ बन सके। उनका उद्देश्य है कि वे अपने क्षेत्र के किसानों की जिंदगी में सच्चा बदलाव ला सकें।
यह भी पढ़ें: टॉप पर शिक्षा मंत्री का जिला, बड़े शहर रह गए पीछे, भोपाल, इंदौर, जबलपुर टॉप 10 से बाहर
रघुवीर की इस बड़ी सफलता से उनके स्कूल, परिवार और पूरे डिंडोरी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। स्कूल के प्राचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रघुवीर को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X