सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   Mp Road Accident News Pickup Vehicle Collided in Dindori 14 Dead News in Hindi

MP Road Accident: डिंडौरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Feb 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
सार

MP Road Accident News in Hindi: मध्यप्रदेश के डिंडौरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं।

Mp Road Accident News Pickup Vehicle Collided in Dindori 14 Dead News in Hindi
पलटी हुई बस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलों का शाहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा बिछिया चौका के पास हुआ। सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP-20 GB-4146 में बैठे थे। 14 मृतकों में नौ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 21 घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया था, उनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई।
 



मृतकों में मदन सिंह (पिता बाबूलाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लाल सिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महा सिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लाल सिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मौत) शामिल हैं।

14 यात्रियों की मौत और 21 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने की है। जानकारी के अनुसार, बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अमाही देवरी गांव से मंडला जिले के मसूर घुघरी गांव में चौक कार्यक्रम के लिए ग्रामीण रिश्तेदारों के साथ गए हुए थे। मसूर घुघरी से लौटते समय अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में 20 फीट नीचे जा गिरा। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर विकास मिश्रा, एसपी अखिल पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों का हालचाल जान रहे हैं।



डिंडौरी सड़क हादसे की खबर के बाद मंत्री सम्पतिया उइके शाहपुरा पहुंच गई हैं। उन्होंने हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना जताया है। उन्होंने कहा कि दुखद घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी मौके पर मौजूद हैं, अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए डिंडौरी से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed