{"_id":"6478b882cd6ac5375805b454","slug":"former-central-minister-arun-yadav-on-a-three-day-tour-of-sagar-division-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कांग्रेस की बुंदेलखंड पर नजर, सागर संभाग की 26 सीटों के लिए तीन दिन वोटरों को साधेंगे अरूण यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कांग्रेस की बुंदेलखंड पर नजर, सागर संभाग की 26 सीटों के लिए तीन दिन वोटरों को साधेंगे अरूण यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:58 PM IST
सार
सागर संभाग के छह जिलों की 26 सीटों में से करीब दो लाख वोटर को साधने की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को दी गई है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटी हुई है। कांग्रेस बुंदेलखंड में खासी नजर बनाए हुए है। कांग्रेस जातिगत समीकरण बैठाकर सीटें बढ़ाने की तैयारी में है। पिछले दिनों बुंदेलखंड के दौरे पर रहे पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव दो जून से सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। सागर संभाग के छह जिलों की 26 सीटों में से करीब दो लाख वोटर को साधने की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को दी गई है।
Trending Videos
सागर के बीना पहुंचेंगे अरुण यादव
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव दो जून को सागर के बीना पहुंचेंगे। कांग्रेस कमेटी ने तारण तरण धर्मशाला में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यादव बीना में परिवर्तन रैली और आम सभा को भी संबोधित करेंगे। अरुण यादव दो जून से सागर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे बीना, सागर, रहली में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। सागर संभाग में यादव मतदाताओं की संख्या काफी अच्छी है। यादव समाज के लोग उनसे सीधे जुड़े हुए हैं। बुंदेलखंड में उनकी सक्रियता का कांग्रेस को लाभ मिल सकता है। सागर के बाद यादव छतरपुर जिले के दौरे पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन