{"_id":"633966f2b9fcd815321f5393","slug":"four-killed-in-truck-and-car-collision-in-sagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Accident in Sagar: सड़क हादसे में एक परिवार के चार की मौत, अष्टमी पूजन के लिए जाते वक्त कार ट्रक से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Sagar: सड़क हादसे में एक परिवार के चार की मौत, अष्टमी पूजन के लिए जाते वक्त कार ट्रक से टकराई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Oct 2022 04:39 PM IST
सार
कार और ट्रक टक्कर में परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक जख्मी है। हादसा सागर जिले में हुआ है। सभी हरदा के रहने वाले बताए गए हैं, जो अष्टमी पूजन के लिए कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 3
सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के सागर में बड़ा हादसा हो गया। कार और ट्रक टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। एक जख्मी है। सभी एक ही परिवार के हैं। सभी अष्टमी पूजन के लिए हरदा से कानपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे राहतगढ़ थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी के पास हुआ है। सुरखी थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि हरदा से शुक्ला परिवार अष्टमी पूजन के लिए कार (MP47 CA4145) से कानपुर के लिए निकला था। राहतगढ़ के बेरखेड़ी के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में मोहित शुक्ला (40), उनकी पत्नी दक्षा उर्फ श्रद्धा शुक्ला (35), 11 वर्षीय बेटी लावण्या शुक्ला व 6 साल की दूसरी बेटी मान्या शुक्ला की मौत हो गई। कार को पंकज शुक्ला चल रहे थे। पंकज की स्थिति नाजुक है। उन्हें गंभीर हालत में मकरोनिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आयशर ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मारी है। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 of 3
हादसे में मृत शुक्ला परिवार के चारों सदस्य।
- फोटो : सोशल मीडिया
आसपाल के लोगों ने बताया कि गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मारी है। टक्कर मारने के बाद ट्रक रुक नहीं पाया और 10 फीट तक कार घसीटते हुए ले गया। इतने में चीखें सुनाई देने लगीं। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। कार की हालत बहुत ज्यादा हो गई थी। सभी लोग कार में दब गए थे। लोगों ने लोहे के सरियों से कार को सीधा करने की कोशिश की, तब कहीं शव निकाले जा सके। पुलिस भी पहुंच गई थी। पांच लोग कार में थे।
3 of 3
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि शुक्ला परिवार हरदा में छीपानेर रोड के पास रहता था। मोहित शुक्ला इंदौर में प्राइवेट जॉब करते थे। पत्नी दक्षा शुक्ला शहर के सेंट मेरी स्कूल में टीचर थीं। बड़ी बेटी मान्या तीसरी और छोटी बेटी लावण्या पहली क्लास में पढ़ती थी। पति-पत्नी का हरदा के ही सिराली में एक स्कूल है। हादसे में घायल पंकज शुक्ला आदिम जाति कल्याण विभाग में लिपिक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।