सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Rajgarh, a youth was tied up, beaten and burnt with a hot wire on suspicion of theft.

शर्मनाक: चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा, गर्म तार से दागा; वो चीखता रहा पर नहीं रुके गांववाले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 04:36 PM IST
सार

राजगढ़ जिले के खारपरस गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और गर्म तार से दागा गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया, जबकि युवक पर भी चोरी का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
In Rajgarh, a youth was tied up, beaten and burnt with a hot wire on suspicion of theft.
राजगढ़ में चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। कालीपीठ थाना क्षेत्र के खारपरस गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बांधकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, गर्म लोहे के तार से दागने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। वहीं पीड़ित युवक पर भी चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग एक युवक को ट्रैक्टर की ट्रॉली से रस्सी से बांधकर पूछताछ कर रहे हैं। भीड़ में शामिल लोग युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीट रहे हैं। एक अन्य वीडियो में आरोपी गर्म तार से युवक के शरीर को दागते नजर आ रहे हैं। युवक दर्द से चीखता रहा, पर भीड़ पर कोई असर नहीं हुआ। आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुराना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर मौत का तांडव, आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीपीठ थाना पुलिस के अनुसार खारपरस गांव के कुछ ग्रामीणों ने युवक पर बकरी चोरी का आरोप लगाया था। आरोप है कि ग्रामीणों ने खुद ही फैसला सुनाते हुए युवक को पकड़ा और ट्रैक्टर से बांधकर सजा देना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक दलित समुदाय से बताया जा रहा है। मारपीट के बाद उसे अर्धबेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया।


वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लिया। कालीपीठ थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी पर बीएनएस की धाराओं और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिस युवक के साथ मारपीट हुई है, उस पर भी ग्रामीणों ने बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसलिए युवक के खिलाफ भी चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की अलग अलग जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

घटना के बाद खारपरस गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे की पहचान कर रही है। एसपी ने कहा कि कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed