{"_id":"6a2e25347dddf80e6906979f","slug":"good-news-for-beloved-sisters-37th-installment-will-arrive-in-their-accounts-today-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: आज खाते में आएगी 37वीं किश्त, CM मोहन यादव सागर को देंगे 190 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: आज खाते में आएगी 37वीं किश्त, CM मोहन यादव सागर को देंगे 190 करोड़ की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर जिले के केसली विकासखंड के दौरे पर रहेंगे। वे 190.85 करोड़ रुपये की लागत से 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही केसली से ही लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे।
लाडली बहना योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा देवरी विधानसभा क्षेत्र के विकास और स्थानीय महिलाओं के लिए बेहद खास होने जा रहा है। अपने इस प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को करीब 190.85 करोड़ रुपये की लागत वाले 53 विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के खातों में योजना की 37वीं किश्त की राशि भी सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे।
53 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केसली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे और पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स जनता को समर्पित करेंगे।मुख्यमंत्री जिन विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं, उनमें मुख्य रूप से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली (विद्युत), जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े निर्माण कार्य शामिल हैं। प्रशासन का मानना है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से देवरी और केसली विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का बड़ा विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में डेंगू नियंत्रण का नया मॉडल: एआई तकनीक से पहले मिलेगी खतरे की चेतावनी; 38 लाख घरों का सर्वे
केसली के मंच से ट्रांसफर होगी लाड़ली बहना की किश्त
इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' भी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केसली के मंच से ही प्रदेश की लाखों पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में योजना की 37वीं किश्त की राशि का सीधा अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और देवरी-केसली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और सभा स्थल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
