फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Farmer run over by container truck while heading for Narmada holy dip; dies on the spot news in hindi

Bhopal: नर्मदा स्नान के लिए निकले किसान को कंटेनर ने कुचला, मौके पर मौत; 10 साल बाद हुए थे जुड़वा बेटे

Wed, 17 Jun 2026 04:17 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 04:17 PM IST
सार

भोपाल-इंदौर बाइपास पर सोमवती अमावस्या के दिन नर्मदा स्नान के लिए जा रहे 33 वर्षीय किसान हरीनारायण गुर्जर की कंटेनर की टक्कर से मौत हो गई। शादी के 10 साल बाद ढाई महीने पहले उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ था।

विज्ञापन
Bhopal: Farmer run over by container truck while heading for Narmada holy dip; dies on the spot news in hindi
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल-इंदौर बाइपास पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय किसान हरीनारायण गुर्जर की मौत हो गई। हरीनारायण सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए बाइक से नर्मदापुरम जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरसिया रोड स्थित देवबरखेड़ी गांव निवासी हरीनारायण के परिवार में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी थी। शादी के करीब 10 साल बाद ढाई महीने पहले उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ था। लंबे इंतजार और मन्नतों के बाद संतान सुख मिलने से पूरा परिवार बेहद खुश था, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियां पलभर में छीन लीं।

विज्ञापन


पढे़ं:  स्टेशन पर 10 लाख रुपये से भरा सूटकेस गायब, GRP ने तीन घंटे में किया बरामद; अब हो रही तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरीनारायण पल्सर बाइक से नर्मदा मैया के दर्शन और स्नान के लिए रवाना हुए थे। भोपाल-इंदौर बाइपास पर एक कंटेनर चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हरीनारायण सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ढाई महीने के दोनों मासूम बेटे पिता का साया खो चुके हैं। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed