सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   8 buffaloes returning from the forest after grazing died due to drowning, farmers demanded proper compensation

Guna News: जंगल से चरकर लौट रहीं आठ भैंसों की पानी में डूबने से मौत, किसानो ने की उचित मुआवजे की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले के अंतर्गत आने वाले बील खेड़ा गांव में पानी में डूबने से 8 भैंसो की मौत हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

8 buffaloes returning from the forest after grazing died due to drowning, farmers demanded proper compensation
पानी में मृत हुई भैंसों के शव
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त किया है, वहीं विचरण करने वाले पशुओं के लिए भी ये मुसीबत बन गई है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में गुना जिले में सामने आया है, जहां रविवार को हुई अत्याधिक बारिश के कारण बीलखेड़ा गांव के मोतिया नाले में फंसने से मौत हो गई। जिनके उचित मुआवजे की मांग किसानो के द्वारा की गई है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गुना जिले के बीलखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि रोज की तरह से गांव से जंगल में चरने के लिए जाने वाली किसानो की 8 भैंसे रविवार को भी जंगल में गई हुई थीं, लेकिन रविवार को हुई अत्याधिक बारिश के कारण मोतिया नाले में आई बाड़ से आठ भैंसे पानी के पाइप में फंस गईं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब किसानो की भैंसे अपने मुकाम तक नही पहुंचीं तो सोमवार की सुबह उन्हे ढूंढने के लिए निकले किसानो को उनकी मृत हुई भैंसों के शव मोतिया नाले में दिखाई दिए। इसके पास मौके पर अन्य ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई और किसानो ने मौके पर से ही वीडियो और पंचनामा बनाकर शासन प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

ग्रामीणों के मुताबिक जिन ग्रामीणों की भैंसों की मौत हुई है उनमें सौलाल पिता हीरा बंजारा, मन्नालाला पिता हीर बंजारा, राम पिता धर्म बंजारा, किसान पिता शिवलाल बंजारा, बाला पिता नौला बंजारा, मोहन पिता खैमा बंजारा की भैंस मारी गई है। इन्हें लाखो रुपये का नुकसान हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed