सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: गुना में एविएशन एकेडमी का टू सीटर प्लेन क्रैश, दोनों पायलट घायल, इंजन फेल होने से हादसे की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Aug 2024 04:02 PM IST
सार

Plan Crash in Guna: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक टू सीटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दो पायलट घायल हुए हैं। इंजन के फेल होने के कारण हादसा की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Aircraft Crash In Guna Today Two Pilots Injured Plane Accident Suspected Due to Engine Failure News in Hindi
देखिए गुना प्लेन क्रैश की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एयर स्ट्रिप पर टू सीटर प्लेन क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का बताया जा रहा है, हादसे में दो पायलट घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर कैंट पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इंजन के फेल होने के कारण हादसा की आशंका जताई जा रही है। 

Trending Videos
Aircraft Crash In Guna Today Two Pilots Injured Plane Accident Suspected Due to Engine Failure News in Hindi
गुना प्लेन क्रैश। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 ने रविवार दोपहर करीब एक बजे टेस्टिंग के लिए उड़ान भरी थी। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार करीब 40 मिनट तक एयरक्राफ्ट को उड़ाते रहे, लेकिन फिर वह एयर स्ट्रिप पर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aircraft Crash In Guna Today Two Pilots Injured Plane Accident Suspected Due to Engine Failure News in Hindi
गुना प्लेन क्रैश। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 को टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए गुना की शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। इसकी टेस्टिंग के लिए पायलट वी चंद्र ठाकुर और नागेश कुमार को हैदराबाद से बुलाया गया था। दोनों बीते दिन 10 अगस्त को गुना पहुंचे थे। आज रविवार को टेस्टिंग के लिए एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी, लेकिन 40 मिनट बाद वह क्रैश हो गया।

Aircraft Crash In Guna Today Two Pilots Injured Plane Accident Suspected Due to Engine Failure News in Hindi
गुना प्लेन क्रैश। - फोटो : अमर उजाला

कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों घायल पायलटों को इलाज के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कैसे हुई है, इसकी शा-शिब एकेडमी द्वारा जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed