{"_id":"69d7a4f233fa62b0180af261","slug":"smuggling-of-liquor-in-frooti-cartons-exposed-sirsi-police-nabs-the-cunning-smuggler-guna-news-c-1-1-noi1454-4144296-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फ्रूटी जैसे डिब्बों में छिपाई शराब, पेड़ के नीचे बैठकर बेचने की थी योजना; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फ्रूटी जैसे डिब्बों में छिपाई शराब, पेड़ के नीचे बैठकर बेचने की थी योजना; पुलिस ने दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना में एक तस्कर फ्रूटी जैसे जूस के डिब्बों में अवैध शराब की तस्करी करने की फिराक में था, लेकिन सिरसी पुलिस ने पहले ही उसका भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
सिरसी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए बच्चों के पसंदीदा जूस ब्रांड जैसे दिखने वाले डिब्बों में व्हिस्की भरकर बेचने का शातिराना तरीका अपनाया था, लेकिन सिरसी पुलिस के सक्रिय मुखबिर तंत्र और सहायक उपनिरीक्षक गुणसागर मीणा की सतर्कता ने इस काले कारोबार का समय रहते भंडाफोड़ कर दिया। आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
पेड़ के नीचे बैठकर थी शराब बेचने की योजना
एएसआई गुणसागर मीणा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करनावटा में एक संदिग्ध व्यक्ति आम के पेड़ के नीचे बैठकर अवैध शराब बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके की घेराबंदी कर दी और वहां मौजूद व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान वेस्ता भिलाला पुत्र हमीर भिलाला के रूप में हुई है।
जब पुलिस ने आरोपी के थैले की तलाशी ली तो नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। थैले में 25 छोटे डिब्बे मिले, जो बिल्कुल बच्चों के पसंदीदा जूस ब्रांड ‘फ्रूटी’ जैसे दिखते थे। लेकिन इन डिब्बों के अंदर जूस नहीं, बल्कि शराब भरी हुई थी। पहली नजर में कोई भी इन्हें आम जूस के पैकेट समझ सकता था। यही इस तस्करी का सबसे खतरनाक पहलू था, क्योंकि यह तरीका आसानी से शक से बच सकता था।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक 15 लीटर की केन भी बरामद की, जिसमें ‘घुंघरू’ ब्रांड की देशी शराब के करीब 30 क्वार्टर भरे थे। बरामद शराब राजस्थान में निर्मित बताई जा रही है। वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- नर्सिंग फर्जीवाड़े पर हाईकोर्ट सख्त, रिजल्ट जारी करने पर रोक, काउंसिल से मांगी जानकारी
पुलिस अधीक्षक हितिका बासल ने बताया कि अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि राजस्थान से यह शराब किन रास्तों से गुना पहुंच रही थी, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और क्या इस तरह की भ्रामक पैकेजिंग का इस्तेमाल अन्य तस्कर भी कर रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X