{"_id":"640c6745bb457adcb90dae6e","slug":"chachoda-police-in-guna-seized-a-truck-carrying-336-quintals-of-pds-rice-and-arrested-the-driver-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चाचौड़ा पुलिस ने पीडीएस वाले चावलों से भरा ट्रक पकड़ा, 336 कुंटल चावल जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चाचौड़ा पुलिस ने पीडीएस वाले चावलों से भरा ट्रक पकड़ा, 336 कुंटल चावल जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के गुना में चाचौड़ा पुलिस ने शुक्रवार रात को पीडीएस वाले चावल का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में सैकड़ों कुटल चावल रखा गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पीडीएस वाले चावलों से भरे ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना में चाचौड़ा पुलिस ने एक ट्रक से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वाला चावल जब्त किया है। यह चावल पीडीएस के तहत गरीबों के लिए राशन की दुकानों पर भेजा गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात को पीडीएस वाले चावल का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। इस दौरान ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 600 कट्टे चावल भरे हुए मिले हैं। उनमें करीब 336 कुंटल चावल रखा बताया जा रहा है।
Trending Videos
पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। ड्राइवर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पीडीएस वाले चावल से भरे ट्रक को राधौगढ़ से भोपाल ले जा रहा था। पुलिस द्वारा जब्त चावल की कीमत सात लाख 64 हजार 627 रुपये और ट्रक की कीमत 47 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि शासन के द्वारा लगातार गरीबों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि धन्नासेठ योजनाओं का गलत फायदा उठा रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X