{"_id":"6573322f2c2854606c011d2c","slug":"cm-shivraj-s-tour-continues-in-the-state-regarding-mission-29-targets-congress-in-raghogarh-2023-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम के नाम पर उठापटक के बीच राघौगढ़ पहुंचे शिवराज, कहा- मामा और भइया का पद दुनिया के हर पद से बड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम के नाम पर उठापटक के बीच राघौगढ़ पहुंचे शिवराज, कहा- मामा और भइया का पद दुनिया के हर पद से बड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार
एक बार फिर फ्रंटफुट पर आए शिवराज सिंह चौहान चुनावी थकान मिटाने की बजाय मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की हारी हुई व कांग्रेस के जीती हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को वे राघौगढ़ पहुंचे।
राघौगढ़ पहुंचे सीएम शिवराज ने कांग्रेस को आड़ेहाथ लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में मिशन-29 को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश में भ्रमण जारी है। शुक्रवार को शिवराज गुना जिले के राघौगढ़ पहुंचे। कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कांग्रेस को घेरा है।
एक बार फिर फ्रंटफुट पर आए शिवराज सिंह चौहान चुनावी थकान मिटाने की बजाय मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की हारी हुई व कांग्रेस के जीती हुई सीटों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को वे राघौगढ़ पहुंचे और मतदाताओं वा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राघौगढ़ से हमारे प्रत्याशी हिरेंद्र सिंह उर्फ बंटी बना को जनता का भरपूर प्यार मिला, केवल थोड़े से वोटों से ही हम पीछे रह गए। हम जनता को वचन देते हैं कि उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमने विधानसभा के चुनाव के बाद अब लोकसभा की तैयारी प्रारंभ कर दी है और ऐसी 66 सीटें जहां हम हार गए थे वहां हम पहले जा रहे हैं। मैं पहले छिंदवाड़ा गया फिर श्योपुर गया और अब में राघौगढ़ में आया हूं। हमारा संकल्प है कि प्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटें हम जीतें। साथ ही हर विधानसभा में नरेंद्र मोदी जीतें ये हमारा संकल्प है।
कांग्रेस को कहा- तुम्हारा अहंकार हारा है
कांग्रेस के ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी थी तो छिंदवाड़ा में कैसे जीत गए। कर्नाटक और हिमाचल में कैसे जीत गए। उन्हें पहले से शंका थी कि हारने वाले हैं तो ईवीएम का राग अलापने लगे। सीएम शिवराज ने कहा कि बहाने बनाए जा रहे हैं, ईवीएम में हार गए। अरे ईवीएम में हार जाते तो बंटी बना को 400 वोट से पीछे क्यों रहने देते दादा हम पहले ही जिता देते। सयानी बिल्ली खंबा नोचे। ईवीएम ने हरा दिया, ईवीएम ने हरा दिया, कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी ईवीएम ने नहीं, आपके अहंकार ने आपको हराया है।
Trending Videos

राघौगढ़ में सीएम शिवराज ने जनता का अभिवादन फ्लाइंग किस से किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने यहा ंका नाला भी ठीक नहीं करा पाए पुराने सीएम
सीएम शिवराज बोले कि जब मैं 2003 में लड़ा तो मैंने कहा ये तो मुख्यमंत्री का क्षेत्र है शिवराज, यहां तो विकास बहुत हुआ होगा। लेकिन मैंने लटेरी की तरफ से राघौगढ़ की सीमा में प्रवेश किया तो पता ही नहीं चला गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में गड्ढा है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र की सड़क गायब, मैं संजीव के घर रुकता था। बिजली भी गायब ही रहती थी, कभी पता ही नहीं चलता था। मैं सच कहता हूं, जिसने वर्षों तक कांग्रेस में राज किया और मध्य प्रदेश में भी राज किया वो अपराधी है। मध्य प्रदेश को, राघौगढ़ को गड्ढों का प्रदेश बनाने का अपराधी है। राघौगढ़ का नाला तक तो तुम ठीक नहीं करवा पाए। अभी मैं देखकर आ रहा। अच्छा वे समझदार भी हैं कह रहे हैं कि अब अपन को ठीक करना है।
बहनों ने हटा दिए हर कांटे
शिवराज ने कहा कि मेरे बहनों-भाइयों आपने मुझे अद्भुत प्यार दिया, 48.5% से ज्यादा मुझे वोट दिए जनता ने। प्रेस और सोशल मीडिया के बड़े-बड़े समीक्षक कह रहे थे कि कांग्रेस आगे है। कोई कोई कह रहा था, कांटे का मुकाबला है। लेकिन मैंने चुनाव के पहले ही कह दिया था कोई कांटे का मुकाबला नहीं है, एक तरफा चुनाव है। सारे कांटे मेरी बहनों ने निकाल दिए। समीक्षक और विश्लेषक ये बात भी सुन लें कि जातियों से ऊपर उठकर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। नरेंद्र मोदी जी को वोट किया है। बीजेपी को किया है। हमारी योजनाओं को किया है इसलिए चारों तरफ बीजेपी जीती। बहनों ने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया वोटों के रूप में, आशीर्वाद की वर्षा की है। ये मध्यप्रदेश मेरा परिवार है। मुझे लगता है हर एक को कैसे मैं सीने से लगाऊं, माथा चूमूं, उनको प्यार करूं और उनकी ज़िंदगी कैसे बेहतर बना पाऊं। 24 घंटे केवल एक ही सोच दिमाग में रहता है, ये अपना परिवार है और मामा और भइया का जो पद है, वो दुनिया में किसी भी पद से बड़ा पद है, इससे बड़ा पद कोई नहीं है।

कमेंट
कमेंट X