सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   CM Shivraj says in Guna Our aim is to bring happiness in people lives

Guna: CM शिवराज बोले- लोगों की जिंदगी में खुशहाली लाना हमारा मकसद, गुना बनेगा नगर निगम, मेडिकल कॉलेज खुलेगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुना को नगर निगम बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का भी एलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा, उन्हें गुना की जनता की बहुत दिन से याद आ रही थी। जन आशीर्वाद यात्रा तो मिलने का एक बहाना है, वह खाली हाथ नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, टेकरी कॉरिडोर के लिए पहले ही 12 करोड़ स्वीकृत किए गए थे। हनुमान टेकरी पर कॉरिडोर जल्द बनाया जाएगा।

CM Shivraj says in Guna Our aim is to bring happiness in people lives
गुना में रोड शो करते हुए सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुना में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही गुना को नगर निगम भी बनाया जाएगा तथा टेकरी सरकार लोक 12 करोड़ की राशि से बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शनिवार को गुना में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुना के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सीएम चौहान का गुना की माटी में स्वागत किया।

Trending Videos


सीएम चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों ने शहर में मेरा राखी बांधकर स्वागत किया है। बहनों के जीवन में कभी अंधेरा नहीं रहने दूंगा। मेरी जान भी चली जाए, लेकिन बहनों पर और नागरिकों पर मेरा विश्वास बना रहेगा। पूर्व सरकार ने गुना को प्यासा रखा था। हमने गुना के समग्र विकास के लिए कार्य किया है। सरकार का संचालन एक परिवार की तरह हो रहा है। मध्यप्रदेश मेरे लिए मंदिर है, प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ से अधिक जनता भगवान है। मध्यप्रदेश की भगवान रूपी जनता का मैं पुजारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम चौहान ने लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया, जिससे लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, जनता ने लाड़ली बहना योजना को पसंद किया है। यह एक योजना ही नहीं, बहनों का मान-सम्मान भी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस योजना से बहनों के साथ न्याय करने और उनको मुस्कराने का अधिकार दिया गया है। इस योजना पर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बहनों को मिलने वाली राशि तीन हजार रुपये तक बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे हुए हितग्राहियों के लिए नई आवास योजना प्रारंभ की जा रही है। मैं खुद राजधानी से 17 सितंबर से योजना के प्रपत्र भरवाऊंगा। उन्होंने कहा बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि गुना में मुख्यमंत्री जी का पूरे उत्साह और उमंग के साथ आमजन ने जो स्वागत किया है उसके लिए मैं गुना की जनता का आभारी हूं। जिले के विकास के लिए गुना, बमोरी, राघौगढ़, चांचौड़ा के लिए मुख्यमंत्री ने अनेकों सौगातें दी हैं। बमोरी के विकास के लिए 3 वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने साढे़ 22 हजार करोड़ के विकास कार्यो की सौगातें दी हैं।

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले को अनेकों सौगाते देते हुए घोषणा की कि गुना में मेडिकल कॉलेज, गुना नगर पालिका को नगर निगम बनाये जाने तथा 12 करोड़ की लागत से टेकरी सरकार लोक बनाया जाएगा। 

रोड शो के दौरान जगह-जगह हुआ स्वागत
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो का प्रारंभ सामरसिंगा होटल मंडी गेट से प्रारंभ होकर हाट रोड, निचला बाजार, सदर बाजार, सुगन चौराहे, जयस्तंभ चौराहे होते हुए लक्ष्मीगंज पर आम सभा का आयोजन किया गया। 

शिवराज सिंह को बच्चे, बहनें और सभी नागरिक प्रेम करते हैं : रविशंकर प्रसाद
पटना के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम में कहा कि अच्छी बारिश हो रही है। राम के भक्त को ऐसा ही आशीर्वाद मिलता है। मैं, शिवराज सिंह के प्रति लाडली बहनों और नागरिकों का प्रेम मध्यप्रदेश में देख रहा हूं। उनके भांजे-भांजियां उन्हें बहुत स्नेह करते हैं। जब बच्चे उन्हें कहते हैं मामा आई लव यू तब शिवराज कहते हैं आई लव यू टू। मुख्यमंत्री सरल स्वभाव आकर्षित करता है, वे सहज हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉ. केपी सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, विधायक गुना गोपीलाल जाटव, भाजपा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सलूजा और पन्नालाल शाक्य, नगरपालिका अध्यक्ष  सविता अरविंद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed