सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Cruelty of police constable in Guna, fraud victim burnt alive, died during treatment

Guna News: गुना में पुलिस कांस्टेबल की क्रूरता, ठगी के शिकार को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना के चाचौड़ा में चंदन गुर्जर ने पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भील पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया। विवाद 4.70 लाख रुपए के नकली सोने लेनदेन को लेकर हुआ था। चंदन गंभीर झुलस गया और भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पैसे लेने का ठोस सबूत नहीं मिला। 

Cruelty of police constable in Guna, fraud victim burnt alive, died during treatment
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस पर युवक को जिंदा जलाकर मारने के आरोप लगे हैं। जिले के चाचौड़ा में युवक ने पुलिस कॉन्स्टेबल पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया था। युवक का कहना था कि लेनदेन के विवाद में कॉन्स्टेबल ने उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अब युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


कुलंबेह गांव निवासी पीड़ित चंदन गुर्जर ने पुलिस को बताया कि करीब पांच महीने पहले उसके मित्र मांगीलाल गुर्जर ने फतेहगढ़ के एक व्यक्ति से 200 ग्राम सोना 4 लाख 70 हजार रुपए में खरीदा था। ये सोना जांच में नकली निकला। इस पर चंदन ने अपने परिचित कॉन्स्टेबल सुरेंद्र भील से मदद मांगी। रुपए वापस दिलाने की बात कही।चंदन का आरोप है कि सुरेंद्र ने मदद के बदले एक लाख रुपए की मांग की। उसने 40 क्विंटल गेहूं बेचकर यह रकम सुरेंद्र को दे दी। इसके बावजूद न तो सोने के बदले दिए 4.70 लाख रुपए वापस मिले और न ही कोई कार्रवाई हुई। जब चंदन ने 1 लाख रुपए लौटाने को कहा तो सुरेंद्र टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: 'पहले कफन के 500 रुपये जमा कराओ, फिर मिलेगी बेटे की लाश', मप्र के बड़े सरकारी अस्पताल की ओछी करतूत

चंदन ने बताया कि अपने पैसे वापस लेने वह सुरेंद्र के क्वार्टर पर पहुंचा। वहां विवाद होने पर सुरेंद्र ने मारपीट की। फिर उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान सुरेंद्र का बेटा उसे पकड़कर खड़ा रहा। आग लगने से चंदन गले से लेकर कमर तक गंभीर रूप से झुलसा है। उसे इलाज के लिए चाचौड़ा से गुना और फिर भोपाल रेफर किया गया है जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।

चाचौड़ा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने कहा सुरेंद्र पर लगे आरोपों की जांच करा रहे हैं। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे साबित हो सके कि सुरेंद्र ने चंदन से पैसे लिए थे। चंदन का कहना है कि उसने मागरोन के सरपंच भगवान सिंह गुर्जर के सामने पैसे दिए, लेकिन भगवान सिंह ने भी कहा है कि उनके सामने सुरेंद्र ने रुपए नहीं लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed