सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Forest Division SDO created ruckus under the influence of alcohol

Guna News: शराब के नशे में वन मंडल एसडीओ ने जमकर मचाया उत्पात, मामला हुआ दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Mar 2024 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna News: जिले के बमौरी वन मंडल में पदस्थ एसडीओ सुरेश अहिरवार ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद बमौरी विद्युत वितरण कंपनी के परिसर में पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को गालियां दीं। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Forest Division SDO created ruckus under the influence of alcohol
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के बमौरी वन मंडल में पदस्थ एसडीओ सुरेश अहिरवार के खिलाफ 15 दिनों के भीतर दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। एसडीओ अहिरवार ने 9 मार्च की रात बमौरी विद्युत वितरण कंपनी के परिसर में पहुंचकर अधिकारियों को गालियां दीं और शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। 

Trending Videos


एसडीओ की हरकत से परेशान होकर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एसडीओ सुरेश अहिरवार अपने सरकारी वाहन से बमौरी विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में पहुंचते हैं और वन विभाग के कार्यालय की बिजली गुल होने की बात कहकर अधिकारियों को धमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने धमकी भरे लहजे में बिजली कंपनियों से बार-बार कहा कि उनके दफ्तर की बिजली काटने की हिम्मत आखिर कैसे हो गई। घटना के समय एसडीओ अहिरवार नशे की हालत में नजर आए और उनके साथी बार-बार उन्हें पकड़कर वाहन में बिठाते रहे। एसडीओ का यह रवैया देखकर बिजली कंपनी के अधिकारी भी भयभीत हो गए, उन्होंने तुरंत डायल 100 को फोन लगाया।

मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई
हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन पहुंचने से पहले ही एसडीओ सुरेश अहिरवार बिजली कंपनी के दफ्तर से चले गए। इसके बाद पुलिस ने बिजली कंपनी के बमौरी विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार की शिकायत पर एसडीओ सुरेश कुमार अहिरवार और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने, गालियां देने, धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे पहले 20 फरवरी को बमौरी थाने में ही पदस्थ महिला आरक्षक ने एसडीओ सुरेश कुमार अहिरवार के खिलाफ फोन पर अश्लील बातें करने के मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed