सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna BJP MLA Pannalal Shakya Says Nothing Will Happen From Your College Degree

Guna News: भाजपा विधायक का अजीब बयान, बोले- डिग्री से कुछ नहीं होगा, पंचर की दुकान खोलकर जीवनयापन कर लो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 15 Jul 2024 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का फिर एक अजीब बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने कह दिया कि कॉलेज की डिग्री से कुछ नहीं होने वाला। पंचर की दुकान खोल लेना। उससे जीवनयापन तो चल ही जाएगा।  

Guna BJP MLA Pannalal Shakya Says Nothing Will Happen From Your College Degree
भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजेपी विधायक का एक और अजीबोग़रीब बयान सामने आया है। भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा है कि ये कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोल लेना। उससे कम से कम अपना जीवनयापन चलता रहे। यह बात गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन समारोह में कही। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने फीता काटकर पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया।

Trending Videos


विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि मैं जो बात कहूंगा वो साइंस के फॉर्मूले से और गणित के फॉर्मूले से कहूंगा। समझ लेना कि ये जो महाविद्यालय हैं, शिक्षण संस्थाएं हैं, ये कोई कंप्रेसर हाउस नहीं हैं। इसमें डिग्री के हिसाब से हवा भर दी जाए और वो सर्टिफिकेट लेकर चला जाए। वास्तव में शिक्षण संस्थाएं वे होती हैं, जिनके ढाई अक्षर पढ़े सो पंडित होय, पोती पढ़-पढ़ जगमुआ पंडित भया न कोय। उन्होंने कहा कि एक विश्वविद्यालय वो था जो नालंदा विश्वविद्यालय माना जाता था। इस कॉलेज में तो 18 हजार विद्यार्थी हैं। उनमें 12 हजार थे। 1200 प्राचार्य थे।11 लोगों ने उस विश्वविद्यालय को जला दिया था। 12 हजार केवल ये सोचते रह गए कि मैं अकेला क्या करूंगा? हिंदुस्तान का ज्ञान खत्म हो गया। क्या हम ऐसी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं? इस पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले उस पंचतत्व को बचाने की पूरी कोशिश करो जिससे हमारा सब का शरीर बना है- जल, वायु, अग्नि, आकाश, पृथ्वी। आज पर्यावरण को लेकर पूरे हिंदुस्तान में चिंता है। पानी को लेकर पूरे हिंदुस्तान में चिंता है। प्रदूषण जो फैला है, उससे भी सब लोग चिंतित हैं। इनमे से कोई निकल ही नहीं रहा उसका कोई श्रेष्ठ फॉर्मूला लेकर। न कोई आगे काम करने के लिए तैयार है। पेड़ लगाओ, हजारों पेड़ लग रहे हैं। आज पेड़ लगा दिया तो उसका पालन-पोषण कब तक करने वाले हैं आप? पेड़ लगा दिया, रस्म अदा हो गई। कम से कम आदमी की ऊंचाई तक तो बढ़ाओ, तब पर्यावरण बचेगा। अवैध रूप से नदी-नाले सब पर कब्जा हो गया है। सरकारी जमीन पर कब्जा हो गया है। चरनोई की जमीन पर कब्जा हो गया है। इतने भुखमरे हो गए हम? इस स्तर पर हमने पर्यावरण दूषित कर दिया है> विधायक ने कहा कि इस महाविद्यालय को जो प्रधानमंत्री श्रेष्ठ महाविद्यालय का हम शुभारंभ कर रहे हैं। मेरा आप सब से निवेदन है कि केवल एक बोध वाक्य पकड़ लेना। ये कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोल लेना, जिससे कम से कम अपना जीवनयापन चलता रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed