{"_id":"664f04874cace5ee490cf237","slug":"guna-brother-in-law-who-was-going-to-return-the-tractor-to-his-brother-in-law-died-in-a-road-accident-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: जीजा को ट्रैक्टर लौटाने जा रहे साले की सड़क हादसे में मौत, बाइक को बचाने में खाई में गिरा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: जीजा को ट्रैक्टर लौटाने जा रहे साले की सड़क हादसे में मौत, बाइक को बचाने में खाई में गिरा ट्रैक्टर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार
गुना जिले में ट्रैक्टर खाई में गिरने से एक की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गया था।
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भादौर गांव में गुरुवार सुबह 9 से 10 बजे के लगभग सुनसान रोड पर ट्रैक्टर ड्राइवर तेज गति से जा रहा था। अचानक रोड पर एक मोटरसाइकिल आ गई। इससे ट्रैक्टर ड्राइवर घबरा गया और उसे बचाने के चक्कर में वह खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने बताया कि घटना के दौरान हम वहां से गुजर रहे थे, तब यह हादसा हुआ। लेकिन ट्रैक्टर वजनदार था इसलिए हम लोग नहीं उठा पाए और यह बेचारा नीचे दबकर मर गया। जानकारी के मुताबिक मृत युवक बजरंगगढ़ थाना अंतर्गत कारोद निवासी कैलाश यादव है, जो कि अपने गांव से अपने जीजा के घर उनका ट्रैक्टर वापस देने के लिए बूढ़ा डोंगर जा रहा था। उसी समय यह घटना घटित हुई। घटना की सूचना आरोन थाने को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर डेडबॉडी को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए आरोन चिकित्सालय भेजा गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X