{"_id":"669fd0049c0fb28f0e0004e2","slug":"guna-crime-news-woman-assaulted-over-land-dispute-video-goes-viral-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, युवक पेट पर घुटने रखकर बैठा, फिर चेहरे-पीठ पर मारे घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, युवक पेट पर घुटने रखकर बैठा, फिर चेहरे-पीठ पर मारे घूंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार
फतेहगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने बताया कि सरकारी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
महिला के साथ मारपीट करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले में जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक शख्स ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिय और उसके पेट पर घुटने रखकर बैठ गया, इसके बाद उसके चेहरे और पीठ पर घूंसे मारे। मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक यह सब करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिस जमीन पर कब्जे को लेकर यह विवाद हुआ वह सरकारी बताई जा रही है।
Trending Videos
मामला फतेहगढ़ के विष्णुपुर गांव का है। यहां फरीद खान नाम के शख्स के घर के पास सरकारी जमीन है, जिस पर 35 साल से उसके परिवार का कब्जा है। उसने पत्थर रखकर जमीन पर कब्जा जमाया हुआ है। यहां उसने अपना सामान रखा है, साथ ही मवेशी भी बांधता है। इसी गांव के रहने वाले दीपचंद लोधी का परिवार भी इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पहले भी दोनों परिवारों में इस बात पर झगड़े हो चुके हैं। मंगलवार सुबह दीपचंद ने जमीन पर रखे पत्थरों को हटाना शुरू किया, इसी दौरान दोनों परिवार आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सड़क पर गिरी हुई है। एक व्यक्ति उसके पेट पर घुटने रखकर बैठा है और लगातार मारपीट कर रहा है। वहीं, इस परिवार के एक बुजुर्ग के साथ भी कुछ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दीपचंद के परिवार के किसी सदस्य ने यह वीडियो बनाया है। दीपचंद ने एफआईआर कराते हुए बताया कि उसके कब्जे की जमीन को फरीद खान अपनी बताता है। सुबह वह कब्जे की जमीन पर से पत्थर हटा रहा था, तभी फरीद खां, रफीक खां और राजू खां आए और मारपीट शुरू कर दी।बीच बचाव करने पर पत्नी को भी पीटा।
वहीं रफीक खान ने एफआईआर कराते हुए बताया कि दीपचंद लोधी, उसकी पत्नी रामवती और भतीजा मंटू लोधी जमीन पर रखे पत्थर को गिरा रहे थे। इसका विरोध करने पर गालियां देने लगे, पिता के साथ भी मारपीट कर दी। फतेहगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने बताया कि सरकारी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X