{"_id":"64e9d55c7ad76277ce02e187","slug":"guna-news-bjp-district-president-was-seen-waving-the-party-flag-upside-down-in-the-bike-rally-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: BJP जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा उल्टा लहराते हुए नजर आए, निकाल रहे थे बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: BJP जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा उल्टा लहराते हुए नजर आए, निकाल रहे थे बाइक रैली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बाइक रैली
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही बाइक रैली के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार अपनी बाइक पर बीजेपी का उल्टा झंडा लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में 20 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा गुना नगर के प्रमुख मार्गों से बाइक रैली का आयोजन किया गया। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी की जय जयकार के नारे भी लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रैली में बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंन्ह सिकरवार भी शामिल थे, लेकिन उनकी बाइक पर लगा बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल वाला ध्वज उल्टा लहरा रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कमेंट
कमेंट X