{"_id":"6422cb39b7b0653e910a0c8e","slug":"guna-news-many-people-including-the-elderly-were-injured-in-the-attack-of-bees-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna News: मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग सहित कई लोग घायल, कुछ दिन पहले दो लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग सहित कई लोग घायल, कुछ दिन पहले दो लोगों की हो चुकी है मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले में मधुमक्खियों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से एक 70 साल के बुजुर्ग सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, इससे पहले इनके हमले से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना जिले के हनुमान टेकरी मंदिर परिसर क्षेत्र में मधुमक्खियों के झुंड ने स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 70 साल के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ महिलाओं को भी मधुमक्खियों के हमले में चोटें आई है।
Trending Videos
गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। इन्हें सही ढंग से इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। घटना मंगलवार सुबह की है। मंगलवार का दिन होने के चलते हनुमान टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में मधुमक्खी का हमला होने पर श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, गुना जिले में मधुमक्खियों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चांचौड़ा ब्लॉक में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था, इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इसके बाद एनएफएल में आयोजित कार्यक्रम में भी इसी तरह की घटना में एक मजदूर की मौत हो चुकी है।

कमेंट
कमेंट X