सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News Suspicious death of a young man who went out to work with a tractor

Guna News: ट्रैक्टर लेकर हकाई करने निकले युवक की संदिग्ध मौत, होटल से काम कर घर लौट रहा युवक हादसे का शिकार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 17 May 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना में ट्रैक्टर लेकर हकाई करने निकले युवक की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं, होटल से काम कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है।

Guna News Suspicious death of a young man who went out to work with a tractor
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के नेगमा से अपने चाचा के घर से ट्रैक्टर लेकर हकाई करने निकले युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, सीताराम पाल निवासी मऊ, मूलरूप से नेगमा का रहना वाला था। गुरुवार को वह नेगमा आया था। जहां से ट्रैक्टर लेकर हकाई के लिए निकला था। लेकिन उसकी संदिग्ध मौत हो गई। उसके चाचा नरेश ने बताया कि सीताराम उनका भतीजा था। दो साल पहले वह मऊ रहने चला गया था। मजदूरी करता था, कुछ बकरी भी खरीद ली थी। अभी कुछ बकरियों को बेचकर उसने ठेका से जमीन ली थी। गुरुवार को वह अपने दोस्त का ट्रैक्टर लेकर नेगमा आया था, जहां से सुबह 11-12 बजे वो ट्रैक्टर लेकर हकाई के लिए निकला था। लेकिन बिगोनिया के पास उसकी मौत हो गई, शाम को हमें पुलिस ने सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर पलटा भी नहीं और न कहीं निशान है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई। जिला अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल से काम कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
गुना में पाटई के समीप फोरलेन हाइवे एक होटल में काम करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक होटल से वापस अपने गांव सिलावटी लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 



मिली जानकारी के अनुसार, शिशुपाल सहरिया पुत्र मिश्रीलाल निवासी सिलावटी हाइवे पर एक होटल में काम करता था। उसके बड़े भाई प्रकाश ने बताया कि होटल से काम करके जब वह वापस लौट रहा था, उसी दौरान एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वो हमें बाइक के नीचे दबा मिला। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। जिला अस्पताल में सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed