सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Tantrikas gang-raped a woman by promising her that she would become a mother, 3 accused arrested

Guna News: मां बनने की गारंटी देकर तांत्रिकों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 29 Feb 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में रहने वाली एक महिला ने मां बनने के लिए तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का सहारा लिया। इसका फायदा उठाते हुए तीन तांत्रिकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

Guna News: Tantrikas gang-raped a woman by promising her that she would become a mother, 3 accused arrested
Gangrape - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में रहने वाली एक महिला विवाह के करीब आठ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही थी। इसके चलते 28 वर्षीय महिला तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जाल में फंस गई। इसके बाद मां बनने की गारंटी देकर कथित तांत्रिकों ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Trending Videos


घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता की मां ने उसे उदास देखा। उससे उसकी उदासी का कारण पूछा तो महिला ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों की समझाइश पर महिला ने नई सराय थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का विवाह 2015 में हुआ था। शादी के कई साल बाद भी जब वह मां नहीं बन पाई तो वह परेशान रहने लगी थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी मोहन जाटव महिला को मिला और उसे तंत्र मंत्र के जाल में फंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मोहन जाटव ने महिला को इस कदर बातों में उलझाया कि वह मान गई कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए भी बच्चा हो सकता है। इसके बाद महिला उसके घर पहुंच गई। मोहन ने झाड़-फूंक की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला इससे डर गई। दुराचार की बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने इस मामले में कहा है कि गुना क्षेत्र की महिला है, जिसने रिपोर्ट की है कि शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ था। बच्चे के लिए वह तांत्रिक के जाल में फंस गई थी। तांत्रिकों ने बंदिश के नाम पर महिला का फायदा उठाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद एफआईआर कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed