सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: Workers celebrated when big Congress leaders joined BJP, said - turned out to be garbage

Guna News: कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाजपा में जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां, बोले- कचरा निकला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 11 Mar 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के साथ-साथ कुछ पूर्व सांसद और पूर्व विधायक ने भाजपा की सदस्यता ली तो गुना में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कारण भी अजीब था। कार्यकर्ता बोले कि कांग्रेस का कचरा भाजपा में गया। 

Guna News: Workers celebrated when big Congress leaders joined BJP, said - turned out to be garbage
भाजपा में शामिल हुए सुरेश पचौरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने पर गुना जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। कांग्रेस का तर्क है कि सुरेश पचौरी जमीनी नेता नहीं थे। उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी बल्कि मजबूती होगी। 

Trending Videos


मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने शनिवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए झटका बता रही थी। वहीं, कांग्रेस के भीतर खुशियां मन रही हैं। रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। पचौरी के भाजपा में जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने बताया कि जिन लोगों का जन आधार नहीं है , जो कभी एक चुनाव नहीं जीते, और जो नेता कांग्रेस के बड़े नेताओं के लिए रुकावट पैदा करते हैं, उनका भाजपा में चले जाना अच्छा है। धाकड़ के मुताबिक यह कांग्रेस का कचरा था जो भाजपा में जा रहा है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी कचरामय पार्टी होती जा रही है। धाकड़ ने दावा किया कि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है अगर एक कार्यकर्ता भाजपा में जाता है तो सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस से नए कार्यकर्ता जुड़ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed