{"_id":"6655648468268c4e8f080fe9","slug":"guna-news-young-man-humiliated-forced-to-wear-garland-of-shoes-mp-news-in-hindi-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: गुना में युवक के साथ अमानवीयता का मामला, जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए; मुंह पर कालिख पोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: गुना में युवक के साथ अमानवीयता का मामला, जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए; मुंह पर कालिख पोती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 28 May 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
MP: बंजारा समुदाय के एक युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। उसके ही रिश्तेदारों ने उसका अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए, मुंह पर कालिख पोतकर बाल भी काट दिए।
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुना में युवक के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। यहां एक बंजारा समुदाय के युवक के साथ जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए गए। इसके बाद उसे इसी हाल में पूरे गांव में घुमाया। युवक का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ उसे पेशाब भी पिलाई। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस ने युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद फरियादी की फतेहगढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
Trending Videos
महेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह बंजारा ने बताया है कि वह खेतों में खाद फेंकने का काम करता है। सोदान सिंह, गुमान सिंह और ओमकार सिंह के साथ 10-12 लोग एक जीप में उसे ले गए। इसके बाद बदन बंजारा, छोटू बंजारा, रमेश बंजारा, तोफान बंजारा, प्रेम बंजारा, गेंदा सिंह, कालूराम, गुलाब और मथरी बाई आदि ने मारपीट की। उसे घांगरा और जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाई। महेंद्र का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। महेंद्र के बताया है कि यह लोग उसे बुधवार को किडनैप कर पाटन, राजस्थान के झालावड़, अटरू आदि जगहों पर घुमाते रहे। इसके बाद मारपीट के वीडियो डालकर 25 लाख रुपए मांगे। फूल सिंह के अनुसार पुलिस ने दबाव बनाया और वह 20 लाख की जमात (तीन दिन में रुपए चुकाने का वादा) भरकर आया, तब जाकर उन्होंने लड़के महेंद्र को शनिवार को छोड़ा। इसके बाद झागर चौकी पर गए तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, उल्टा पुलिस रुपए मांग रही है। अब हम कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके परिजन ने बताया कि यह लोग उसके हाथ का खाना नहीं खाते थे और मारपीट करते थे। इसकी भी हमने शिकायत की थी, इसीलिए यह लोग धोखे से महेंद्र को ले गए और उसके साथ इस तरह की बर्बरता की। महेंद्र के भाई तूफान ने बताया कि महेंद्र और उसका जीजा साथ में घूरा डालने का काम करते थे। पिछले एक महीने से वे साथ में ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, लेकिन चार-पांच दिन पहले उन्होंने धोखा कर दिया। वहीं गुना एसपी संजीव सिंहा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जब फरियादी मेरे पास आया तो उसे पुलिस टीम के साथ फतेहगढ़ थाना भेज दिया है। उसके साथ मारपीट राजस्थान में हुई है, लेकिन अपराध हमारे यहां से शुरू हुआ है और उसका अपहरण किया गया है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X