{"_id":"650e92a1795ec89bca032cae","slug":"mp-congress-mla-said-where-did-crores-of-rupees-come-from-to-be-spent-on-raghav-chaddhas-weddin-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस विधायक ने राघव चड्ढा की शादी में होने वाले खर्च पर उठाए सवाल, कहा- करोड़ों रुपये कहां से आए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस विधायक ने राघव चड्ढा की शादी में होने वाले खर्च पर उठाए सवाल, कहा- करोड़ों रुपये कहां से आए?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के गुना में चांचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा की शादी में खर्च करोड़ों रुपये कहां से आए है? विधायक ने आम आदमी पार्टी के ईमानदार होने पर कई सवाल खड़े किए है।
कांग्रेस विधायक ने राघव चड्ढा की शादी में होने वाले खर्च पर उठाए सवाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा से विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और उनके नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। वहीं, उन्होंने आप के ईमानदार होने पर भी सवाल खड़े किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
24 सितम्बर को उदयपुर के आलीशान होटल लेक पैलेस में आप सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हो रही है। जिसमें खर्च हो रहे करोड़ों रुपये का हिसाब मांगते हुए लक्ष्मण सिंह ने पूछा है कि काले धन के खिलाफ लड़ने वाली आम आदमी पार्टी को इस पैसे का हिसाब देना चाहिए। चांचौड़ा विधायक ने दिलचस्प आंकड़े पेश करते हुए बताया कि जिस होटल में राघव-परिणीति शादी कर रहे हैं, वहां के एक कमरे का किराया 30 से 40 हजार रुपये प्रतिदिन है। इस लिहाज से करोड़ों खर्च होंगे। आम आदमी पार्टी के पास इतना पैसा कहां से आया? यह अरविंद केजरीवाल को भी बताना चाहिए। वहीं, भाजपा उम्मीदवार प्रियंका मीना के पति की ओर इशारा करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि चांचौड़ा में इनकम टैक्स से संबंधित उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहा है, उन्हें भी इस मामले में सवाल उठाना चाहिए।

कमेंट
कमेंट X