सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MP Election 2023: Prime Minister Narendra Modi's taunt on Nitish Kumar's statement

MP Election 2023: नीतीश पर PM मोदी ने साधा निशाना, बोले- विधानसभा में इतनी भद्दी बातें कीं, कितना नीचे गिरोगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को गुना जिले के दौरे पर पहुंचे, यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए बयान पर निशाना साधा और इसे देश की बेइज्जती बताया।

MP Election 2023: Prime Minister Narendra Modi's taunt on Nitish Kumar's statement
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी आज (9 नवंबर) गुना जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनके विधानसभा में दिए बयान पर तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी एलांयस के बहुत बड़े नेता ने विधानसभा में ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं। कोई शर्म नहीं है उनको। इंडी एलायंस का एक भी नेता एक भी शब्द कहने के लिए तैयार नहीं हुआ। माताओं-बहनों के लिए ऐसी सोच रखते हैं। कैसी दुर्भाग्य आया है देश का। कितना नीचे गिरोगे, दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हैं। मैं माताओं बहनों के सम्मान के लिए जो हो सकेगा उससे पीछे नहीं हटूंगा। 
Trending Videos


पीएम मोदी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। मोदी ने कहा कि हमने महिलाओं को घर का मालिक बनाया है। हमने चार करोड़ लोगों को पक्के घर दिए हैं। हम वो लोग हैं जितनी भक्ति से राम मंदिर बनाते हैं उतनी ही भक्ति से गरीबों के घर भी बनाते हैं। हमने गुना के 22 हजार लोगों को पक्के घर दिए हैं। लाडली बहना योजना और लाडली लक्ष्मी योजना से हम बहनों बेटियों को सशक्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस का मतलब ही है बर्बादी की गारंटी: मोदी
गुना से पहले पीएम मोदी ने दमोह में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने नोटबंदी को याद करते हुए कहा कि जो लोग नोट के गद्दों पर सोते थे उनकी नींद उड़ गई थी। मुझे भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस मुझे सौ-सौ गालियां देते हैं। जो मुझे गालियां देते हैं, ये सारे लोग किसी न किसी घोटाले में फंसे हुए हैं। लेकिन ये लोग चाहे कितनी भी गालियां दे भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं रुकेगी। कांग्रेस को लोगों ने 60 साल मौका दिया, लेकिन कांग्रेस ने बुंदेलखंड को सिर्फ सूखा दिया। कांग्रेस को जहां मौका मिला वहां उसने किया क्या है। छत्तीसगढ़ में सट्टा और राजस्थान में लाल डायरी है। कांग्रेस का मतलब ही है बर्बादी की गारंटी। ये लोग झूठ का पिटारा लेकर घूम रहे हैं। ये कहते हैं किसानों का कर्ज माफ करने का लेकिन किसान वर्षों तक किसानों को ठगती रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक चुनने के लिए नहीं है, ये मध्यप्रदेश के विकास के लिए है। हमें एमपी को देश के टॉप 5 औद्योगिक राज्यों में पहुंचाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed