सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP Lok Sabha Election CM Mohan praised Scindia in Guna Congress did anti-people work Scindia wiped out

LS Polls: गुना में CM मोहन ने की सिंधिया की तारीफ, 'कांग्रेस ने जनता विरोधी काम किया, सिंधिया ने सफाया किया'

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जनसभा करने पहुंचे थे। मोहन यादव ने सिंधिया की तारीफ करते हुए बोला, जब कांग्रेस ने जनता विरोधी काम किया तो सिंधिया जी ने कांग्रेस का सफाया कर दिया।

MP Lok Sabha Election CM Mohan praised Scindia in Guna Congress did anti-people work Scindia wiped out
गुना में सीएम मोहन यादव सहित बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना लोकसभा में चुनाव प्रचार जोरों शोरों पर है। जहां एक तरफ शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में अशोकनगर में सभा की। वहीं, शाम को अशोकनगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुना में सिंधिया के समर्थन में एक विशाल सभा को संबोधित किया।

Trending Videos


गुना को अपने दिल का हिस्सा बताते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बोला कि दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार हमेशा आपके साथ रहता है। हाल ही में जब ओलावृष्टि हुई, तब मैंने मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के सहायता से 48 घंटे के अंदर सारे किसानों को मुआवजा राशि का पत्र दिलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस भगवान राम को काल्पनिक मानती है, उन्हें घर बैठा दो'
कांग्रेस पर हमला करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भगवान राम काल्पनिक है, वह महिलाओं का अपमान करते हैं। संविधान का विरोध करते हैं और इसीलिए जरूरी है कि हम पूरी की पूरी कांग्रेस को घर बैठा दें।

वीडी शर्मा ने जमकर की सिंधिया की तारीफ
सिंधिया की तारीफ करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट के महत्वपूर्ण मंत्री हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में हवाई अड्डों की संख्या को 150 पार तक पहुंचाया है और जल्दी ही गुना में भी एयरपोर्ट बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए दोनों को राहु केतु बताया। सिंधिया की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 2018 में सिंधिया के कंधे पर बैठकर कांग्रेस ने चुनाव जीता था और जब चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार ने नागरिकों के साथ नाइंसाफी की तो सिंधिया ने पूरी कांग्रेस को घर पर बैठा दिया। दोनों ही दिग्गजों ने सिंधिया की जमकर तारीफ की और जनता से कमल के निशान पर बटन दबाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed