सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP Lok Sabha Election Voting percentage increased in Guna-Shivpuri Lok Sabha constituency

MP LS Polls: गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में बढ़ा मतदान प्रतिशत, प्रत्याशी और कार्यकर्ता हुए खुश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना/शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 May 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Lok Sabha Election Voting: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में बढ़े हुए मतदान प्रतिशत ने बीजेपी नेताओं के चेहरे पर खुशी ला दी है। भीषण गर्मी में भी मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ, 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।

MP Lok Sabha Election Voting percentage increased in Guna-Shivpuri Lok Sabha constituency
मतदान प्रतिशत बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस दौरान भीषण गर्मी में जब मंगलवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद भी मतदाताओं का जोश कम नहीं हुआ। मतदाताओं के पूरे जोश के बीच गुना संसदीय क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। शाम छह बजे तक के पूरे आधिकारिक आंकड़े बाद में आएंगे, लेकिन जो प्रारंभिक आंकड़े आएं हैं, उसमें पूरे संसदीय क्षेत्र में लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान की खबर है।

Trending Videos


इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत ने बीजेपी नेताओं के चेहरे पर खुशी ला दी है। भीषण गर्मी के दौर में पहले यह माना जा रहा था कि मतदान का प्रतिशत गिर सकता है। लेकिन मंगलवार को सुबह से ही गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में जोश देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ रही। दोपहर के वक्त जरूर कुछ मतदान केंद्र सूने रहे, लेकिन शाम को फिर से एक बार मतदाता मतदान के लिए आगे आए और मतदान का प्रतिशत 70 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। गौरतलब है कि गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में हैं। जबकि कांग्रेस से राव यादवेंद्र सिंह यादव मैदान में हैं। वर्ष 2019 में सिंधिया की हार के बाद इस सीट पर सबकी निगाहें लगी हैं कि इस बार परिणाम क्या रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी नेताओं के चेहरे खिले
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक लगभग 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो जाने के बाद अब नेताओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। मध्यप्रदेश में पूर्व के दो चरणों के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत कम रहा था, जिसके कारण बीजेपी नेताओं के चेहरे पर चिंता की लखीरें देखी जा रही थी। लेकिन गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ा है।

स्थानीय बीजेपी नेताओं का कहना है कि भोपाल और दिल्ली स्तर से वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मेहनत करने के निर्देश दिए गए और हर कार्यकर्ता को यह कहा गया कि प्रत्येक बूथ पर मतदान के मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को अपने-अपने घरों से बाहर लाया जाए और उनसे वोट डलवाए जाएं, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। अब मतदान प्रतिशत बढ़ गया है और बीजेपी नेताओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत नेताओं के लिए फायदेमंद रहेगा।

पिछले साल से बढ़ा मतदान प्रतिशत
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में वर्ष 2019 में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन इस बार 2024 में मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान संसदीय क्षेत्र में हुआ है। अब इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत के बाद ऐसा माना जा रहा है कि इसका लाभ बीजेपी को मिल सकता है। फिलहाल, अब चार जून को नतीजे आएंगे और तभी यह पता चलेगा कि इस बढ़े हुए मतदान प्रतिशत से किसको कितना फायदा मिलता है।

लगातार संसदीय क्षेत्र में घूमते रहे सिंधिया
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को मतदान वाले दिन लगातार अपने क्षेत्र में घूमते रहे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते रहे। शिवपुरी के पीजी कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर सबसे पहले सिंधिया पहुंचे और यहां पर पोलिंग बूथ पर बैठे अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें अधिक से अधिक मतदान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा चल रही वोटिंग का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से मुलाकात की, इसके बाद सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र के पिछोर, अशोकनगर, बदरवास आदि स्थानों पर भी पहुंचे और जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते नजर आए। इसके बाद देर शाम को सिंधिया ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में पहुंचे और यहां पर ग्वालियर शहर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट भी डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed