सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News: Jyotiraditya Scindia's mother's health became critical, family left for Delhi as soon as call came.

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत हुई नाजुक, फोन आते ही चुनाव प्रचार छोड़ दिल्ली रवाना हुआ परिवार

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Jyotiraditya Scindia's Mother's Health Update: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। पिछले कई दिनों से एम्स में उनका इलाज चल रहा है। रविवार को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पूरा परिवार दिल्ली रवाना हो गया है। 

MP News: Jyotiraditya Scindia's mother's health became critical, family left for Delhi as soon as call came.
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां माधवी राजे के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत फिर बिगड़ गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनका पूरा परिवार चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना-अशोकनगर व शिवपुरी में था। इसी बीच लगातार केंद्रीयमंत्री की माता माधवी राजे सिंधिया जी की तबियत में उतार-चढ़ाव की सूचना आ रही थी। परसों रात में एक बड़ी सर्जरी हुई थी। स्थिति को गम्भीर देखते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की धर्म पत्नी एक तारीख़ को दिल्ली रवाना हो गई थीं। रविवार को डॉक्टर द्वारा गंभीर स्थिति व अत्यधिक क्रिटीकल की सूचना दी गई। इस स्थिति को देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुंगावली की सभा कर, भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके बेटे महानआर्यमन सिंधिया सारे कार्यक्रम रद्द कर गुना से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे। 
Trending Videos


सिंधिया ने दी थी बीमार होने की जानकारी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे की तबियत खराब है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। ये जानकारी सिंधिया ने खुद साझा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल राजघराने से ताल्लुक है माधवी राजे का
70 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार हैं। अब उनकी हालत नाजुक है। उन्हें उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है।  माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं। उनका परिवार वहां के राजघराने से जुड़ा रहा है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके हैं। विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी था। 1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के राजकुमार माधवराव सिंधिया से हुआ था। मराठी परंपरा के अनुसार शादी के बाद उनका नाम बदल गया और उनका नया नाम माधवी राजे सिंधिया हो गया। पहले उन्हें महारानी कहा जाता था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed