सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Murder over land dispute: Ramswaroop Nagar died during treatment, one arrested 24 hours later

जमीन विवाद में हत्या: इलाज के दौरान रामस्वरूप नागर ने दम तोड़ा, 24 घंटे बाद एक धराया; मुख्य आरोपी अब भी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में 6 बीघा जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल रामस्वरूप नागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच महेंद्र नागर फरार है। पुलिस ने मामला धारा 302 के तहत दर्ज किया है।

Murder over land dispute: Ramswaroop Nagar died during treatment, one arrested 24 hours later
गुना में किसान हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर पर स्थित गणेशपुरा गांव में रविवार को राजस्थान की 6 बीघा जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए रामस्वरूप नागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अब तक फरार है।

Trending Videos




मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना झगड़ा चल रहा था। रविवार दोपहर रामस्वरूप अपने खेत पर जा रहा था तो महेंद्र नागर और अन्य 10 से 15 आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामस्वरूप को बचाने गए उसके भाई और दोनों बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार कर दिया, कपड़े फाड़ दिए। रामस्वरूप नागर पर थार गाड़ी चढ़ाने से उसके दोनों हाथ और पैर फैक्चर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चरवाहे पर भालू ने किया हमला, मालिक को बचाने भालू से भिड़ गई भैंस, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

परिजन आनन-फानन में रामस्वरूप को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर करने का कहा। रेफर करने से पहले ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। हालांकि, रामस्वरूप की मौत के बाद अब पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 302 का इजाफा कर दिया है। मुख्य आरोपी महेंद्र नागर गणेशपुरा गांव से पूर्व सरपंच भी है और कई बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ इसके फोटो भी वायरल हो रहे हैं

एसडीओपी विवेक अष्टाना ने बताया कि देर शाम रामस्वरूप नगर की मौत के बाद फतेहगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 302 का इजाफा कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed