{"_id":"66c0cb8cac32b64a260356de","slug":"police-revealed-the-body-found-in-three-pieces-in-guna-first-the-deceased-was-made-to-drink-alcohol-she-committed-wrongdoing-and-then-she-was-murdered-guna-news-c-1-1-noi1226-2006711-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फिर कुल्हाड़ी से काटा, टुकड़े कर बोरियों में भरकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: शराब पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फिर कुल्हाड़ी से काटा, टुकड़े कर बोरियों में भरकर फेंका
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के गुना जिले की पुलिस ने बीते दिनों चौरा थाना क्षेत्र में एक महिला की बोरे में बंद तीन टुकड़ों में मिली लाश का खुलासा किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आए हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना के बीनागंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व तीन टुकड़ों में मिली महिला की लाश के मामले में शनिवार को गुना पुलिस ने खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बेरहमी से हत्या की जो कहानी बताई उससे पुलिस चौंक गई।
Trending Videos
बता दें कि गुना के चाचौड़ा थाना क्षेत्र की बीनागंज चौकी के गांव खतौली के एक खंडहर में बोरे में तीन टुकड़ों में एक महिला का शव पुलिस को मिला था, जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। अंततः मृतक महिला की पहचान कर ली गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मजदूरी का कार्य करती थी। लेकिन दस अगस्त को वो मजदूरी के लिए कहकर गई, लेकिन वापस लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की, जिसमें पुलिस ने संदिग्ध जगदीश पिता बाबूलाल प्रजापति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पुलिस को मृतिका और उसके बीच संबंध होना बताया। साथ ही यह कहा कि उस दिन उसके साथ ओमप्रकाश मीना भी मौजूद था, जहां तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी और दोनों ने महिला के साथ गलत काम किया।
वहीं, देर रात ओमप्रकाश अपने घर चला गया। इसके बाद महिला और जगदीश का आपस में विवाद हो गया। उसी के चलते उसने कुल्हाड़ी से महिला की गर्दन पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे तीन हिस्सों में काटकर तीन बोरों में भरा और पुराने खंडहर में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश और ओमप्रकाश को हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

कमेंट
कमेंट X